17 January 2024 Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा लाइफ पार्टनर से गिफ्ट-शेयर मार्केट से किसे होगा फायदा? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 17 January 2024: 17 जनवरी, बुधवार को रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 योग भी रहेंगे। बुधवार की रात चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 16, 2024 8:08 AM IST

Aaj Ka Rashifal 17 January 2024: 17 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का वाद-विवाद हो सकता है, महिलाओं की सेहत बिगड़ सकती है। वृष राशि वाले कर्ज लेने को योजना बना सकते हैं, बिजनेस की स्थिति बेहतर रहेगी। मिथुन राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें और पत्नी से विवाद न करें। कर्क राशि वाले युवाओं को बड़ी सफलता मिलेगी, सेहत में भी सुधार होगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

17 जनवरी 2024 मेष राशिफल (17 January 2024 Mesh Rashifal)

दैनिक राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार और नौकरी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक कामों में योगदान बना रहेगा। पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है।

17 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (17 January 2024 Vrishbha Rashifal)
17 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, हर काम बजट बनाकर करेंगे तो सभी काम आसानी से हो जाएंगे। कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर ये काम करें। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी।

17 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (17 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। बिजनेस में सुधार होगा, नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से हल्का विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। पत्नी से विवाद संभव है।

17 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (17 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, व्यस्त होने के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। युवाओं को बड़ी सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। इस समय बिजनेस की गतिविधि धीमी रह सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध और घनिष्ठ हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

17 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (17 January 2024 Singh Rashifal)
17 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, किसी व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। कोर्ट के मामले बाहर ही सुलझा लें। बिजनेस में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं का हल होगा। सेहत पहले से कमजोर रहेगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष में जाने का मौका मिलेगा।

17 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (17 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, कोई जरूरी काम रूक सकता है, जिससे परेशानी होगी। निगेटिव चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार में प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की चर्चा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण यात्रा को अभी टालना ही बेहतर रहेगा। क्रोध करने से बचें।

17 जनवरी 2024 तुला राशिफल (17 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, घर का वातावरण सुखद रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। निवेश शुरू करने का यह अच्छा समय है। बच्चों की कोई सफलता आराम और ख़ुशी देगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। ससुराल पक्ष से विवाद की संभावना है।

17 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (17 January 2024 Vrischik Rashifal)
17 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, इससे बचें। बिजनेस में निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य मधुर रहेगा। बिजनेस से जुड़ी कोई गुप्त जानकारी मिल सकती है। परिवार में उचित समन्वय बना रहेगा।महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी रहेगी।

17 जनवरी 2024 धनु राशिफल (17 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। बिजनेस में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मन में कोई नकारात्मक विचार आ सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद हो सकता है।

17 जनवरी 2024 मकर राशिफल (17 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। क्षमता से अधिक काम आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। समझदारी से लिए गए निर्णय सफलता दिलाएंगे। विवादों से बचकर रहें।

17 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (17 January 2024 Kumbh Rashifal)
17 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। फंसा हुआ रुपया वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सही समय पर सही निर्णय लेने से आपका भाग्य मजबूत होगा। अजनबियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। अनुभव की कमी खलेगी।

17 जनवरी 2024 मीन राशिफल (17 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 17 जनवरी 2024 के अनुसार, बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिल सकता है। कठिन समय में कोई राजनीतिक मदद मिल सकती है। शेयर बाजार, सट्टेबाजी आदि गतिविधियों से दूर रहें। अनियमित खान-पान से पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

कौन है ‘सखी समुदाय’, जो देवी सीता को मानते बहन और श्रीराम को जीजा?


Ram Mandir Ayodhya: हर दुख दूर कर सकते हैं श्रीराम के ये 10 मंत्र, 22 जनवरी को करें जाप-जानें विधि भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!