
पंचांग के हमारे दैनिक जीवन में विशिष्ट महत्व है। पंचांग से ही हमें दिन भर के शुभ-अशुभ मुहूर्त, ग्रह-नक्षत्रों की जानकारी आदि बातों के बारे में पता चलता है। पंचांग बनाते समय तिथि, नक्षत्र, करण, वार और योग इन 5 बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है, इसलिए इसे पंचांग कहते हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
16 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 January 2024)
16 जनवरी 2024, दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:17 से शाम 04:38 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को सूर्य मकर राशि में, चंद्रमा और राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
16 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:58 PM
चन्द्रोदय - Jan 16 10:53 AM
चन्द्रास्त - Jan 16 11:17 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 12:08 AM – 01:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:25 AM
16 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:55 AM – 11:15 AM
कुलिक - 12:36 PM – 1:57 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:16 PM – 12:09 AM
वर्ज्यम् - 04:06 PM – 05:37 PM
ये भी पढ़ें-
Ram Mandir: क्या आप जानते हैं श्रीराम से जुड़ी ये 10 अनसुनी बातें?
अनाज, दूध, मांस और घी में से किसमें अधिक ताकत होती है?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।