
पंचांग का अर्थ है पांच अंग, ये नाम इसलिए रखा गया क्योंकि पंचांग बनाते समय 5 बातों का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाता है। पंचांग के 5 मुख्य अंग हैं तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। इन तीनों का ही सूक्ष्म विश्लेषण कर सटीक पंचांग बनाया जाता है। पंचाग में शुभ मुहूर्त आदि सभी जानकारी होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
17 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 January 2024)
17 जनवरी 2024, दिन बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को रेवती नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:36 से 01:57 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। इस दिन सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध धनु राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
17 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- रेवती
करण- गर वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:59 PM
चन्द्रोदय - Jan 17 11:28 AM
चन्द्रास्त - Jan 18 12:17 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 01:16 AM – 02:48 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM – 06:25 AM
17 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:34 AM – 9:55 AM
कुलिक - 11:16 AM – 12:36 PM
दुर्मुहूर्त - 12:15 PM – 12:58 PM
वर्ज्यम् - 11:04 PM – 12:37 AM
ये भी पढ़ें-
Paush Putrada Ekadashi 2024: कब है पुत्रदा एकादशी, 20 या 21 जनवरी को?
प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति को पानी, अनाज, शहद में क्यों रखते हैं?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।