Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा नवरात्रि का पहला दिन? जानें राशिफल से

Published : Sep 22, 2025, 05:00 AM IST
Rashifal_22-September-2025

सार

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: 22 सितंबर 2025 को शुक्ल, ब्रह्म, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। शारदीय नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू होगी। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

22 September 2025 Ka Rashifal: 22 सितंबर, सोमवार को मेष राशि वाले धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, इनकी लव लाइफ में सुधार होगा। मंगलवार को नौकरी में परेशानी होगी, कोई भी बड़ा निर्णय न लें। बुधवार को रुका धन मिलेगा, जॉब में प्रमोशन संभव है। कर्क राशि वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, माता-पिता की सेवा करेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 22 To 28 September 2025: आने वाले 7 दिन किसके लिए रहेंगे शुभ-अशुभ? जानें राशिफल से

मेष राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन काफी सफल रहेगा। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। लव लाइफ में सुधार होने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आ सकता है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2025 Rashifal: नवरात्रि में चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मां की कृपा से मिलेगा सुख और पैसा

वृषभ राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

आज नौकरी की स्थिति थोड़ी परेशान करने वाली रहेगी। बैंक से लोन लेने की योजना पर पानी फिर सकता है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज किसी मित्र के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आज आपसे काफी खुश रहेंगे। दूसरों के विवाद में न बोलें तो बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से रिश्तों में सुधार आने की उम्मीद है। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्या दूर होने के खुशी होगी।

कर्क राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर की सूझबूझ से बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान सुख मिलेगा। माता-पिता की सेवा का मौका मिलने से खुशी होगी।

सिंह राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। साझेदारी के काम में लाभ की स्थिति बनेगी। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि वालों पर आने वाली मुसीबत टल सकती है। रिश्तेदारों से किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन न करें, नहीं तो मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। माता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को पार्टनर से उपहार व सम्मान मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलने की उम्मीद है। सेहत में सुधार होगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों के घर कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है, जिससे इनका मूड ऑफ रहेगा। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति मध्यम फल देने वाली रहेगी। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।

धनु राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस-नौकरी में फायदे की स्थिति बनेगी। संतान पक्ष की लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। इनवेस्टमेंट से पहले अनुभवी लोगो की सलाह जरूर लें।

मकर राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वाहन सुधरवाने में काफी खर्च होगा। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं हालांकि इसमें सफलता मिलने में संदेह है। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कलह रहेगी।

कुंभ राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। कोई गुड न्यूज आज आपका दिन बना सकती है। ऑफिस में आज अपने काम में सहयोगियों की मदद ले सकते हैं। बच्चों की सगंति पर नजर रखने की जरूरत है नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

मीन राशिफल 22 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों का पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है। अगर किसी बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आसानी से मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। माता-पिता की सेहत को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। नया वाहन खरीदेन का मन होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से