
21 September 2025 Ka Rashifal: 21 सितंबर, रविवार को मेष राशि वाले बिजनेस में बड़ा सौदा करेंगे, प्रॉपर्टी से लाभ होगा। वृष राशि वाले मुसीबत में फंस सकते हैं। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, संतान की चिंता सताएगी। कर्क राशि वाले नया काम शुरू करेंगे, इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: ग्रहण से पहले राशि बदलेगा सूर्य, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। बिजनेस में बड़ा सौदा होने के योग बन रहे हैं। जमीन-जायदाद से लाभ होगा। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: 4 राशि वालों के बिगड़ेंगे काम, बैंक बैलेंस में आएगी कमी-भूलकर भी न करें इन्वेस्टमेंट
इस राशि के लोग आज किसी मुसीबत में फंस सकते हैं।लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से और बिगड़ सकती है। उधार दिए हुए पैसा डूब सकते हैं। दिन बहुत खराब बीतेगा।
इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे न होने से अधिकारी नाराज रहेंगे। संतान की सेहत की चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में किसी से विवाद संभव है। बिना सोचे-समझे किसी कागज पर साइन न करें।
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। निवेश से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। नया वाहन खरीदने के योग भी आज बन रहे हैं।
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। इन्हें आज परेशानियों से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट् को मेहनत का फल मिलेगा।
बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। सेहत से जुड़ी परेशानियां पहले से काफी कम हो सकती हैं।
इस राशि के लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिगड़े हुए पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है। बिजनेस में नया एग्रीमेंट सोच-समझकर करें। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।
इनकम के नए सोर्स आज बनेंगे। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। कामकाज में कोई अच्छा बदलाव हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। शुगर के मरीज अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई भी बड़ा सौदा न करें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहने में ही भलाई है। नौकरी में नए अधिकारी आपको परेशान करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-मोच लग सकती है। खर्च पर काबू रखने की कोशिश करना जरूरी है।
इस राशि के जो लोग सरकारी पदों पर हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस के लिए दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता के सहयोग से अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार न दें। साझेदारी के कामों में नुकसान संभव है। परिवार में किसी बात को लेकर भाई-बहन से विवाद हो सकता है। निवेश करते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है।
परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। माता की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।