Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: किसकी बढ़ेगी इनकम-कौन रिस्क वाले काम न करें? जानें राशिफल से

Published : Sep 20, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 20 September 2025

सार

Today Horoscope: 20 सितंबर 2025 को साध्य, शुभ, पद्म और लुंब नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इन सभी योगों का असर सभी 12 राशि के लोगों पर दिखाई देगा। राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

20 September 2025 Ka Rashifal: 20 सितंबर, शनिवार को मेष राशि वाले लोगों को सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ होगा। वृष राशि वाले लोगों को रोजगार मिलेगा, प्रॉपर्टी के मामले सुलझ सकते हैं। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। कर्क राशि वालों के पुराने विवाद खत्म होंगे, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri: नवरात्रि में जलाएं अखंड ज्योत तो ध्यान रखें 5 बातें

मेष राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा हो सकता है जिससे बजट बिगड़ सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। संतान की चिंता सताएगी।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha Upay: सर्व पितृ अमावस्या पर किन 5 चीजों का दान करें? जानें इससे वाले फायदे

वृषभ राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।

मिथुन राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।

कर्क राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। पुराना विवाद खत्म होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग जिद में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है, ये किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मदद करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें तो दिन बहुत ही शुभ रहेगा।

तुला राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन लाभ के एक के बाद एक कईं मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग खानपान का ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन होने की संभावना है। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें नहीं तो बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

धनु राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा होगा। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। दिए गए टारगेट समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई भी जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। पेट के रोग परेशान करेंगे।

मकर राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अगर कोई पुराना रोग है तो उसमें आराम मिलेगा। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। बिजनेस-नौकरी की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। परिवार में किसी से हल्का-फुल्का विवाद हो सकता है जिससे मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।

मीन राशिफल 20 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। कोई अपना व्यक्ति ही इन्हें धोखा दे सकता है। किसी भी एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें नहीं परेशान होना पड़ेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। रिस्क वाला कोई भी काम न करें।

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 9 December 2025: कौन जाएगा विदेश-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से