
19 September 2025 Ka Rashifal: 19 सितंबर, शुक्रवार को मेष राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे, सेहत पहले से ठीक रहेगी। वृषभ राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, निवेश सावधानी से करें। मिथुन राशि वालों का बजट बिगड़ेगा और किसी से विवाद भी संभव है। कर्क राशि वालों को प्रमोशन मिलेगा और लव लाइफ भी ठीक रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025: क्यों होता है सूर्य ग्रहण ? जानें 5 अजीब मान्यताएं
माता-पिता के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी खत्म होगी। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन सामान्य है। घर-परिवार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
Ghata Sthapana Muhurat 2025: नवरात्रि के पहले दिन कब करें घट स्थापना? नोट करें 6 शुभ मुहूर्त
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी लेकिन ये निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा करने की आदत परेशानी का कारण बनेगी।
इस राशि के लोगों का बजट बिगड़ सकता है, जिससे कारण इन्हें किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी और गलत कामों से दूर रहने में ही भलाई है नहीं को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। छोटी-सी बात पर घर में कोई बड़ा विवाद हो सकता है।
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ भी शानदार रहेगी। नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। बड़े लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे। संपत्ति के उलझे हुए मामले आज किसी की मध्यस्तथा से सुलझ सकते हैं।
इस राशि को लोग संतान की उन्नति देखकर खुश होंगे। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नई प्रॉपर्टी के खरीदने के योग भी आज बन रहे हैं।
पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी कानूनी मसले में हाथ न डालें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। परेशानियों से राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा कुछ कम ही मिलेगा। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। सेहत के मामलों में लापरवाही न बरतें।
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के कईं मौके मिलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा न करें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। संतान के कारण दुख मिलेगा।
इस राशि के लोग बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें। किसी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है।
इस राशि के लोग व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कामकाज में कोई अच्छा बदलाव होने की उम्मीद है। पुराने निवेश से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है। इस राशि के लोग किसी को भी पैसा उधार न दें नहीं तो ये धन लंबे समय के लिए अटक सकता है। साझेदारी से जुड़ा कोई भी काम करने से बचें।
बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे न होने से अधिकारी नाराज रहेंगे। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।