Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: किसे मिलेगा प्रमोशन-कौन खरीदेगा प्रॉपर्टी? जानें राशिफल से

Published : Sep 18, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 18 September 2025

सार

Today Horoscope: 18 सितंबर 2025 को शिव, सिद्ध, शुभ और अमृत नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इन शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

18 September 2025 Ka Rashifal: 18 सितंबर, गुरुवार को मेष राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी, स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। वृष राशि वालों को किसी से विवाद संभव है, इन्हें नुकसान भी हो सकता है। मिथुन राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी और नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगे। कर्क राशि वाले नई संपत्ति खरीद सकते हैं, पैसों की आवक बनी रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
शारदीय नवरात्रि 2025 कब से होगी शुरू, कितने दिनों की रहेगी? जानें अष्टमी-नवमी की सही डेट

मेष राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको मनचाही सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें-
नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं नौ स्पेशल भोग, हर इच्छा होगी पूरी

वृषभ राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों का आज ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। ये लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है

मिथुन राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज संतान के कारण आपका सिर गर्व से ऊंचा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होने के योग बन रहे हैं। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें नहीं तो बदहजमी हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों को पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

पैसों की आवक बनी रहेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर क्रोध पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा नहीं तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। कोई अपन व्यक्ति ही धोखा दे सकता है।

सिंह राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों का संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारी इनके काम से नाखुश रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

कन्या राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा है। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज कोई पुरानी दुश्मन आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मन बैचेन रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों का परिवार में सम्मान बढ़ेगा। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। ये लोग किसी की बातों में बिल्कुल न आएं नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा क्योंकि कोई इनके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।

धनु राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे, निकट भविष्य में आपका प्रमोशन भी हो सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के करियर की चिंता दूरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग पार्टटाइम में कोई दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। अगर परिवार में कोई बीमार है तो उसकी सेहत में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

संपत्ति को लेकर कोई आपके साथ धोखेबाजी कर सकता है इसलिए बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें नहीं तो पुलिस केस में फंस सकते हैं। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। संतान के कारण किसी से विवाद होगा।

मीन राशिफल 18 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज