- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Gochar 2025: ग्रहण से पहले राशि बदलेगा सूर्य, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान
Surya Gochar 2025: ग्रहण से पहले राशि बदलेगा सूर्य, 4 राशि वाले रहें सावधान-हो सकता है बड़ा नुकसान
Surya Gochar 2025: 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले 17 सितंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का निगेटिव असर 4 राशि वालों पर दिखाई देगा। इनकी परेशानी बढ़ सकती है।

सूर्य के राशि परिवर्तन से कौन-सी 4 राशि वाले होंगे परेशान?
Surya Rashifal September 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। इसके बाद वह राशि क्रम में आगे बढ़ जाता है। इस तरह सूर्य 360 दिन के लगभग समय में राशि चक्र पूरा कर लेता है। 21 सितंबर को होने वाले सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य 17 सितंबर को सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
मिथुन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन
सूर्य इस राशि के चौथे भाव में रहेगा जो कि इनके लिए ठीक नहीं है। सूर्य की ये स्थिति इस राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन पर निगेटिव इफेक्ट डालेगी। किसी बात को लेकर घर-परिवार में तनाव की स्थिति बन सकीत है, इसलिए इस समय इन्हें सोच-समझकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। माता की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरती है। मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे।
ये भी पढ़ें
शनि-मंगल का षडाष्टक योग मचाएगा तबाही, 4 राशि वाले रहें सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन
तुला राशि वालों का बिगड़ेगा बजट
सूर्य इस राशि से बारहवें भाव में रहेगा। सूर्य का बारहवें भाव में होना ठीक नहीं माना जाता क्योंकि ये स्थिति खर्च बढ़ाने वाली रहती है। कईं बार इस स्थिति में ना चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर खास ध्यान रखें, खासतौर पर सिर और आंख से जुड़ी परेशानी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि वालों को होगी धन हानि
सूर्य इस राशि से नौवें भाव में रहेगा। सूर्य की ये स्थिति मध्यम फल देने वाली मानी गई है। इस समय मक राशि वालों को सावधान से काम करने चाहिए नहीं तो छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करवा सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा जिसमें कष्ट का अनुभव हो सकता है। ये लोग बिना सोचे-विचारे कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें।
कुंभ राशि वाले न करें रिस्की काम
सूर्य इस राशि से आठवें भाव में रहेगा। सूर्य की ये स्थिति बहुत परेशान करने वाली मानी गई है। इस राशि के लोग वाहन चलाते समय सावधान रहें। मशीनरी से जुड़े काम भी आराम से करें। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। सेहत से जुड़े मामलों को हल्के में न लें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। पैसों से जुड़े मामले आपकी टेंशन और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।