
23 September 2025 Ka Rashifal: 23 सितंबर, मंगलवार को मेष राशि वालों को खुशखबरी मिल सकती है, नए लोगों से मुलाकात भी होगी। वृष राशि वालों को एक्सट्रा इनकम होगी और नौकरी में प्रमोशन भी संभव है। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है। कर्क राशि वालों को संपत्ति से फायदा होगा और मंहगी चीजों की खरीदी करेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 22 To 28 September 2025: आने वाले 7 दिन किसके लिए रहेंगे शुभ-अशुभ? जानें राशिफल से
इस राशि के लोगों के जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में लाभ एवं नौकरी में तनाव कम रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। विरोधी को परास्त करने में सफल होंगे। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2025 Rashifal: नवरात्रि में चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मां की कृपा से मिलेगा सुख और पैसा
इस राशि के लोग दूसरों के विवाद में न पड़ें तो शुभ रहेगा। नौकरी-बिजनेस में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। अतिरिक्त लाभ मिलेगा। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। विद्यार्थियों सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें, अनुभवी लोगों से राय जरूर लें।
इस राशि के लोगों का संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी एवं योग्यता अनुसार कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में तरक्की होगी एवं वर्चस्व बना रहेगा। रोगों में सुधार होगा एवं पिता से बिगड़े संबंधों में सुधार होने की उम्मीद है।
इस राशि के लोगों के पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। संपत्ति की खरीदी और बिक्री के लिए कुछ नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। घर के लिए कोई महंगी सजावटी वस्तु खरीद सकते हैं। नौकरी में आपको बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
इस राशि के लोगों को बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकता है। अविवाहित लोग विवाह करने का मन बना सकते हैं। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।
इस राशि के लोगों के मन में अज्ञात भय बना रहेगा। परेशान करने वाली कोई खबर मिल सकती है। महत्वपूर्ण बातों को सार्वजनिक न करें नहीं तो बाद में पछताएंगे। मौसमी बदलाव के कारण एलर्जी या किसी तरह का इंफेक्शन आपको हो सकता है।
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। संतान से मदद प्राप्त होगी। विरोध करने वाले पीछे हटेंगे। नौकरी और बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। नए प्रेम संबंध भी इन लोगों के बन सकते हैं।
कुछ नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जो व्यापार के लिए लाभकारी रहेंगे। इस महीने कुछ नए सौदे या कोई बड़ा कांट्रेक्ट आपको मिल सकता है। महीने के अंत में शुभ समाचार मिल सकता है। कोई यात्रा भी हो सकती है, जो यादगार रहेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी।
इस राशि वाले लोगों के घर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। मित्रों से और भाइयों से पूरा सहयोग रहेगा। सम्पत्ति से जुड़ा कोई अच्छा ऑफर भी आपको मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
इस राशि के लोगों को आज ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे। धन की कमी हो सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों को प्रेम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। न्यायालयीन कार्यों में विजय प्राप्त होगी। बिजनेस में परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। संपत्ति में से हिस्सा भी मिल सकता है।
इस राशि के लोगों को अटका धन मिल सकता है। विदेश जाने वालों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।