
24 December 2025 Ka Rashifal: 24 दिसंबर 2025 को मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि वाले अंजान लोगों से सावधान रहें, नए विषय में रुचि रहेगी। मिथुन राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, इनके जीवन में अनचाहे परिवर्तन हो सकते हैं। कर्क राशि वाले विवादों से दूर रहें, बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
प्रेग्नेंट महिलाएं शिवलिंग की पूजा करें या नहीं? बच्चे पर क्या होगा असर?
इस राशि के लोगों की कोई बड़ी समस्या आज दूर हो सकती है। नौकरी ने नए और अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपका पराक्रम बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकता है। सेहत पहल से ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Navratri 2026 Dates: साल 2026 में कितनी नवरात्रि, ये कब-कब मनाई जाएगी? जानें सभी की डेट्स
परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अंजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। कोई निगेटिव बात आपको परेशान कर सकती है। किसी नए विषय में आपकी रुचि रहेगी।
आपके वर्क प्लेस पर कुछ अनचाहे परिवर्तन हो सकते हैं। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर परेशानी का कारण बनेंगे। इमोशनल होकर कोई भी निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।
इस राशि के जो लोगों के बिजनेस में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। मेहनत करने के बाद भी उचित परिणाम नहीं मिलेंगे। धर्म-कर्म में मन लगा रहगा। मन किसी बात को लेकर असंतुष्ट रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें। विवादों से दूर रहें।
इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। बिजनेस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अच्छे कामों में पैसा खर्च होगा। अटके हुए कामों में गति आएगी। मन शांत और सुखी रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग आज नया काम शुरू कर सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। प्रेमियों में किसी बात को लेकर विवाद की संभावना है, ब्रेकअप भी संभव है। आज का काम कल पर टालना ठीक नहीं है, इससे नुकसान होगा।
इस राशि के लोग आज पेट दर्द से परेशान रहेंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बदलते मौसम का असर सेहत पर हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संपर्कों का फायदा भी मिलेगा।
इस राशि के बेरोजगारों को नई नौकरी मिल सकती है। अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने आ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा।
इस राशि के लोग किसी से भी अभद्र भाषा में बात न करें नहीं तो विवाद हो सकता है। किसी गलतफहमी के चलते परिवार में विवाद हो सकता है। आलस्य के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। नई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है।
आज आप कोई नया काम सीख सकते हैं। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर पेरशानी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में दिए गए सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। दिन बहुत शुभ रहेगा।
इस राशि के लोगों के प्रेम संंबंध टूट सकते हैं। साथ ही मान-सम्मान में भी कमी रहेगी। ये लोग अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। क्रिएटिव विचार मन में आएंगे। घर से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है। ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।