Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: कौन रहेगा बीमारियों से परेशान-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से

Published : Sep 24, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 24 September 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 24 September 2025: 24 सितंबर 2025 को इंद्र, वैधृति, कालदण्ड और धूम्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

24 September 2025 Ka Rashifal: 24 सितंबर, बुधवार को मेष राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, संतान से खुशी मिलेगी। वृष राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी, नौकरी में प्रमोशन संभव है। मिथुन राशि वाले पैसा उधार न दें, जोखिम भरे निर्णय न लें। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, पुराने रोग उभर सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Shardiya Navratri 2025 Rashifal: नवरात्रि में चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मां की कृपा से मिलेगा सुख और पैसा

मेष राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई बात आपका मान बढ़ा सकती है। कानूनी मामलों से जितना दूर रहें, उतना ही अच्छा है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 22 To 28 September 2025: आने वाले 7 दिन किसके लिए रहेंगे शुभ-अशुभ? जानें राशिफल से

वृषभ राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग पुराने मित्रों से मिलकर खुश होंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। बिना सोचे-समझे इन्वेस्टमेंट न करें। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग जिद में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि वालों की आर्थिक तंगी खत्म होगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, पुराने रोग भी उभर सकते हैं।

सिंह राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के कईं मौके आज मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम पूरे होने के खुशी मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है।

कन्या राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि वालों की मुश्किलें खत्म हो सकती हैं। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से काफी ठीक रहेगा। बिजनेस में नई योजना फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे।

तुला राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।

वृश्चिक राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग बिजनेस में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। नौकरी से जु़ड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ की परेशानी बढ़ सकती है।

धनु राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम में सफलता मिलने के योग हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। नौकरी में काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मकर राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि वालों की कोई गुप्त बात लीक हो सकती है, जिससे इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बिजनेस में होने वाले बड़े सौदे टल सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकात है। सरकारी काम उलझ सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा उलझ सकता है।

मीन राशिफल 24 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें वरना बाद में पछताएंगे। इनकम में कमी आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है, मनचाहा परिणाम न मिलने से काफी दुखी रहेंगे।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल