25 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 25 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

25 अगस्त, शुक्रवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, वैधृति और विषकुंभ नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Aug 24, 2023 8:49 AM IST

उज्जैन. 25 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले यात्रा पर जानें से बचें, इन्हें सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वृषभ राशि वाले कर्ज लेने से बचें और बजट बनाकर काम करें। मिथुन राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है, ये भाग्य नहीं कर्म पर विश्वास रखें। कर्क राशि वालों की कोई खास चीज गुम हो सकती है। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 25 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, आज बिजनेस से जुड़ी यात्रा से बचें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। निवेश शुरू करने का यह अच्छा समय है। बच्चों की कोई सफलता आराम और ख़ुशी देगी।

वृषभ राशिफल 25 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, दोस्तों और आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। इस समय सही बजट बनाना बहुत जरूरी है। अगर आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो इससे बचना ही बेहतर है। व्यापारिक गतिविधियां पहले से बेहतर रहेंगी। सेहत अच्छी रह सकती है।

मिथुन राशिफल 25 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 25 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, बिजनेस सिस्टम में सुधार की जरूरत है। समस्याओं को सुलझाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई भी योजना शुरू करने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है। भाग्य की बजाय कर्म पर विश्वास करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से हल्का विवाद हो सकता है।

कर्क राशिफल 25 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु खो सकती है। बिजनेस की गतिविधियां धीमी रहेंगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। युवाओं को प्रतियोगिता में कोई अच्छा परिणाम मिल सकता है।

सिंह राशिफल 25 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त आज का सिंह राशिफल, रिश्तेदार के साथ गलतफहमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी आ सकती है। मन के मुताबिक काम कर पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशिफल 25 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 25 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, किसी काम के अचानक रुकने से मन विचलित हो सकता है। निगेटिव विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। बिजनेस के मामलों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। परिवार में प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की चर्चा हो सकती है। यात्रा को टालना ही बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल 25 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं, इससे भविष्य में नुकसान होगा। परिवार में सहयोग और उचित तालमेल बना रहेगा। महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल 25 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, किसी भी व्यवसायिक निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य मधुर रहेगा। कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। बच्चों की सफलता से मानसिक शांति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है।

धनु राशिफल 25 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 25 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, आय और व्यय में समानता रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। कुछ लोग आपको गलत समझ सकते हैं। पॉजिटिव कामों का शुभ परिणाम मिल सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद भी हो सकता है। सोच-समझकर फैसले लें।

मकर राशिफल 25 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने पर थकान और कमजोरी आ सकती है। महत्वपूर्ण काम करते समय अन्य सदस्यों की सलाह पर भी ध्यान दें। आज अचानक कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखें।

कुंभ राशि राशिफल 25 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 25 August 2023)
25 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, घर में होने वाली छोटी-बड़ी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। मौसमी बीमारियाँ जैसे सर्दी, बुखार आदि रह सकती हैं। फंसा हुआ रुपया वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अजनबियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।

मीन राशिफल 25 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 25 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। बिजनेस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण शुभ समाचार मिलेगा और किसी प्रिय मित्र से बातचीत भी होगी। कठिन समय में कोई राजनीतिक मदद मिल सकती है। शेयर बाजार से फायदा होगा।


ये भी पढ़ें-

Putrada Ekadashi 2023: पुत्रदा एकादशी पर 4 शुभ योग, जानें कब है ये शुभ तिथि, पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त भी?


Sawan Som Pradosh 2023: सावन के अंतिम प्रदोष पर बनेगा शिव पूजा का दुर्लभ संयोग, जानें डेट, पूजा विधि और मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!