24 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 24 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

24 अगस्त, गुरुवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:38 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 22, 2023 8:45 AM IST

उज्जैन. 24 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले आज निवेश कर सकते हैं, इससे इन्हें फायदा होगा। वृषभ राशि वाले आलस्य में समय बर्बाद न करें और बजट बनाकर काम करें। मिथुन राशि वाले कों पेट दर्द हो सकता है और किसी से विवाद भी संभव है। कर्क राशि वालों की लव लाइफ और सेहत में सुधार होगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 24 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, बिजनेस से जुड़ी यात्राएं करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। निवेश शुरू करने का यह अच्छा समय है। बच्चों की कोई सफलता ख़ुशी देगी। क्रोध और अहंकार जैसे अवगुणों को सुधारें।

वृषभ राशिफल 24 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। बजट बनाकर अपना काम शुरू करें। अगर कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो इससे बचना ही बेहतर है। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

मिथुन राशिफल 24 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 24 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। बिजनेस के सिस्टम में सुधार की जरूरत है। जीवनसाथी और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पेट दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से हल्का विवाद हो सकता है।

कर्क राशिफल 24 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या भूलने की चिंता रहेगी। आपका जिद्दी व्यवहार रिश्ते को खराब कर सकता है। बिजनेस की गतिविधियां धीमी रहेगी। लव लाइफ और सेहत में सुधार होगा। युवाओं को प्रतियोगिता में कोई अच्छा परिणाम मिल सकता है।

सिंह राशिफल 24 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 24 August 2023)
आज का राशिफल सिंह राशि, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी आ सकती है। आप अपनी योग्यता अनुसार काम कर पाएंगे। लोग आपकी योग्यता के कायल हो जायेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं।

कन्या राशिफल 24 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त कन्या राशिफल के अनुसार, निगेटिव विचार हावी होने की कोशिश करेंगे। बिजनेस से जुड़े मामलों में फिलहाल कोई निर्णय न लें। परिवार में प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की चर्चा हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा।

तुला राशिफल 24 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, पड़ोसियों के साथ गलत वाद-विवाद संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सामाजिक कामों में विशेष योगदान रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 24 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 24 August 2023)
आज का राशिफल वृश्चिक राशि, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बिजनेस में निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज नौकरी से जुड़ी कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है। बच्चों के उचित व्यवहार से मानसिक शांति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी।

धनु राशिफल 24 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त धनु राशिफल के अनुसार, आय और व्यय में समानता रहेगी। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपनी ऊर्जा और जोश को सही दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। नौकरी और बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 24 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, मानसिक तनाव आपकी सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकता है। बिजनेस की गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। अचानक कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कुंभ राशिफल 24 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 24 August 2023)
आज का राशिफल कुंभ राशि, घर में होने वाली छोटी-बड़ी निगेटिव बातों को नजरअंदाज करें। कोई फंसा हुआ रुपया वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सही समय पर सही निर्णय लेने से आपका भाग्य मजबूत होगा और एक-दूसरे के साथ आपका रिश्ता गहरा होगा। अजनबियों से व्यवहार न करें।

मीन राशिफल 24 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 24 August 2023)
24 अगस्त धनु राशिफल के अनुसार, बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण और शुभ समाचार मिलेगा और किसी प्रिय मित्र से बातचीत भी होगी। कठिन समय में कोई राजनीतिक मदद मिल सकती है। शेयर बाजार, सट्टेबाजी आदि गतिविधियों से दूर रहें। इस समय नुकसान हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

क्यों हर बार रक्षाबंधन पर ही बनता है भद्रा का संयोग, जानिए कारण?

Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

Share this article
click me!