Aaj Ka Panchang 23 अगस्त 2023: तुलसीदास जयंती आज, रात को चंद्रमा करेगा वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें ग्रहों की स्थिति

Published : Aug 23, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-23-AUg-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 23 अगस्त, बुधवार को पहले स्वाति नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. गोस्वामी तुलसीदास राम भक्ति शाखा के प्रमुख कवि थे। उनके द्वारा रचित रामचरित मानस आज घर-घर में पाई जाती है। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का जितना सुंदर वर्णन गोस्वामी तुलसीदास ने किया है, उतना किसी और ने नहीं किया। हर साल श्रावण शुक्ल सप्तमी तिथि को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 23 अगस्त, बुधवार को है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

23 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 August 2023)
23 अगस्त 2023, दिन बुधवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गोस्वामी तुलसीदास का जयंती पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को स्वाती नक्षत्र सुबह 8 बजे तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले स्वाति नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:29 से 02:04 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, सूर्य और बुध सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

23 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाती और विशाखा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:49 PM
चन्द्रोदय - Aug 23 11:47 AM
चन्द्रास्त - Aug 23 10:59 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 11:55 PM – 01:35 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 AM – 05:21 AM

23 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:44 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:29 PM
दुर्मुहूर्त - 12:04 PM – 12:54 PM
वर्ज्यम् - 01:57 PM – 03:37 PM


ये भी पढ़ें-

Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी


क्यों हर बार रक्षाबंधन पर ही बनता है भद्रा का संयोग, जानिए कारण?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज