23 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 23 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

23 अगस्त, बुधवार को पहले स्वाति नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:29 से 02:04 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 22, 2023 6:24 AM IST

उज्जैन. 23 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले गलत कामों से दूर रहें, इनमें पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। वृषभ राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन इनकी सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, इनके बजट भी बिगड़ सकता है। कर्क राशि वालों को संतान सुख मिलेगा, इनकी सेहत ठीक रहेगी। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये दिन…

मेष राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, गलत काम करने वालों से दूर रहें। वर्कप्लेस पर काम अधिक रहेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। आपके व्यक्तित्व में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं।

वृषभ राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, युवाओं को करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी। सेहत थोड़ी ढीली हो सकती है। रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। कोई अच्छी खबर आज मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, ज्यादा खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। रिश्ते निभाने के लिए आपको थोड़ा नम्र होना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर कुछ अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। पैसों को लेकर कोई समझौता न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक माहौल मधुर हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। अत्यधिक जल्दबाजी से बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। संतान सुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का सिंह राशिफल, बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है। धन लाभ के नए सोर्स मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता दूर हो सकती है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में लिए गए निर्णय महत्वपूर्ण साबित होंगे।

कन्या राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, मेहनत की तुलना में परिणाम कम मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, मनचाही सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। नया वाहन या संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।

तुला राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का तुला राशिफल, घर में किसी ग़लतफ़हमी के कारण तनाव हो सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा। न चाहते हुए भी नौकरी में कोई काम करने पड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें, नहीं तो इसमें आपका ही नुकसान होगा। धन हानि की आशंका बन रही है।

वृश्चिक राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, युवाओं को लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में फायदेमंद रहेगी। पति-पत्नी के बीच रिश्ते घनिष्ठ होंगे। वाहन या मशीन जैसे उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा।

धनु राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, मनोरंजन की बातें आपको लक्ष्य से भटका सकती है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी करीबी दोस्त की नकारात्मक गतिविधि आपको चौंका सकती है या सदमे में डाल सकती है।

मकर राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का मकर राशिफल, गलतफहमी के कारण किसी से विवाद भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कार्यों के बीच कुछ रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्यार्थी अपनी परीक्षा में सफल होंगे। कुछ बातें पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

कुंभ राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, मशीन से जुड़े कामों में धन लाभ के योग बन रहे हैं। बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से ख़ुशी मिलेगी। अपने सिद्धांतों के साथ कोई समझौता न करें। भाइयों से आर्थिक सहायता मिलेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

मीन राशिफल 23 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 23 August 2023)
23 अगस्त आज का मीन राशिफल, खानपान के बिजनेस में फायदा होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट खराब हो सकता है। काम को योजनाबद्ध तरीके से करने से आपको विशेष सफलता मिल सकती है। घर पर दोस्तों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। संतान की उन्नति होगी।


ये भी पढ़ें-

Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी


क्यों हर बार रक्षाबंधन पर ही बनता है भद्रा का संयोग, जानिए कारण?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!