
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार कलयुग में भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे और संसार से दुष्टों का नाश करेंगे। हर साल श्रावण शुक्ल षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 22 अगस्त को है। कल्कि अवतार में भगवान विष्णु अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करें। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
22 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 August 2023)
22 अगस्त 2023, दिन मंगलवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मंगला गौरी व्रत किया जाएगा और कल्कि अवतार की जयंती भी मनाई जाएगी। मंगलवार को स्वाती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे ध्वजा नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:44 से 09:19 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा और केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, सूर्य और बुध सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
22 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- स्वाती
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:09 AM
सूर्यास्त - 6:50 PM
चन्द्रोदय - Aug 22 10:51 AM
चन्द्रास्त - Aug 22 10:21 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 10:44 PM – 12:27 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 AM – 05:21 AM
22 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:29 PM – 2:04 PM
दुर्मुहूर्त - 08:41 AM – 09:32 AM और 11:22 PM – 12:07 AM
वर्ज्यम् - 12:30 PM – 02:12 PM
Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।