Aaj Ka Panchang 24 अगस्त 2023: बुध होगा वक्री, जानिए आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा?

Published : Aug 23, 2023, 05:00 AM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 08:05 AM IST
Panchang-24-AUg-2023

सार

24 अगस्त, गुरुवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित समय पर हर ग्रह राशि बदलता है। राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह वक्री और मार्गी भी होते हैं। वक्री यानी उल्टी चाल और मार्गी यानी सीधा चाल। 24 अगस्त को बुध ग्रह वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल से चलने लगेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 August 2023)
24 अगस्त 2023, दिन गुरुवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को विशाखा नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, इंद्र और वैधृति नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:38 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री हो जाएगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

24 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- विष्टी और बव
सूर्योदय - 6:10 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Aug 24 12:46 PM
चन्द्रास्त - Aug 24 11:42 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:54 PM
अमृत काल - 10:45 PM – 12:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:33 AM – 05:21 AM

24 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:09 AM – 7:44 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:54 AM
दुर्मुहूर्त - 10:22 AM – 11:13 AM और 03:26 PM – 04:16 PM
वर्ज्यम् - 01:05 PM – 02:42 PM


ये भी पढ़ें-

क्यों हर बार रक्षाबंधन पर ही बनता है भद्रा का संयोग, जानिए कारण?


Rakhi 2023: बहनें ध्यान दें, भूलकर भी भाई की कलाई पर न बांधें ऐसी राखी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज