Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: कौन खरीदेगा प्रॉपर्टी-किसका होगा पत्नी से विवाद? जानें राशिफल से

Published : Sep 27, 2025, 05:00 AM IST
 Aaj Ka Rashifal 27 September 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: 27 सितंबर 2025 को प्रीति, आयुष्मान, अमृत, मूसल और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर होगा। आगे राशिफल से जानें कैसा बीतेगा आज का दिन।

27 September 2025 Ka Rashifal: 27 सितंबर, शनिवार को मेष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा, इनके काम की सभी तारीफ करेंगे। वृष राशि वाले नया मकान खरीद सकते हैं, बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, प्रेम प्रसंगों में विवाद संभव है। कर्क राशि वालों की पत्नी से कहासुनी हो सकती है, ये लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट

मेष राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा में मनचाही सफलता मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Dussehra 2025 Date: कौन थीं वो 5 महिलाएं, जो बनी रावण के सर्वनाश का कारण?

वृषभ राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग नया मकान या प्लॉट खरीद सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी की भी बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

मिथुन राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों की हेल्थ में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में मतभेद हो सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आज आपको मनपसंद चीजें खाने को मिलेंगी।

कर्क राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों का आज अपनी पत्नी से विवाद हो सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को शांति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद के गुस्से पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा नहीं तो बनती बात बिगड़ सकती है। पैसों की आवक अचानक रूक सकती है।

कन्या राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

अगर कोर्ट में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। पैसों की आवक बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

तुला राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

कोई पुराना दुश्मन आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें क्योंकि कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बात को लेकर मन में बैचेनी बनी रहेगी। सोचे हुए काम अटके सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पार्टटाइम कोई दूसरा काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें दोस्तों का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

संतान के करियर की चिंता खत्म होगी, उसे कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। स्टूडेटंस को मेहनत का फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ है। संपत्ति में इजाफा हो सकता है लेकिन बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें, इस बात का ध्यान रखें।

मकर राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। अचानक कोई भी फैसला न लें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। छोटी सी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है। नौकरी में परेशानी का अनुभव होगा।

कुंभ राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन बहुत शुभ रहेगा।

मीन राशिफल 27 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें नहीं तो पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी। अचानक कोई बड़ा नुकसान होने के योग बन रहे हैं। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल
Weekly Horoscope December 2025: आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे आपके लिए? जानें मेष से मीन राशि तक का हाल