Weekly Horoscope 2026: आने वाले 7 दिन बहुत ही खास रहेंगे क्योंकि इसमें 3 दिन साल 2025 के और शेष 4 दिन नए साल 2026 के रहेंगे। यानी इसी सप्ताह में नया साल शुरू होगा। इस सप्ताह में कुछ ग्रह परिवर्तन भी होंगे। आगे पढ़ें साप्ताहिक राशिफल…
साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक
Weekly Rashifal 2026: आने वाला सप्ताह साल 2025 का अंतिम सप्ताह रहेगा। इसमें शुरूआती 3 दिन दिसंबर 2025 के और बाकी 4 दिन जनवरी 2026 के रहेंगे। इस सप्ताह के पहले ही दिन यानी 29 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह स्थित है। इस तरह चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। साल 2026 की शुरूआत इसी चतुर्ग्रही योग से होगी, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
इस सप्ताह आपकी इनकम तेजी से बढ़ेगी। नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। आपकी रुचि क्रिएटिव कामों की ओर होगी। किसी काम के चलते आप लोकप्रिय भी हो सकते हैं। खर्च पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी संभव है। विरोधी आपका अहित करने की कोशिश कर सकते हैं। खेती का काम करने वालों को धन लाभ हो सकता है।
इस सप्ताह आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी मेहनत का बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण काम आपको मिल सकता है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। गलत खान-पान के चलते पेट के रोग परेशान करेंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी रखने की जरूरत है। बिज होने से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह रोमांस के लिहाज से काफी अच्छा है। परिवार में कोई शुभ काम इस स्पताह हो सकता है। नौकरी में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कामों में आप दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। घर में मेहमानों के आने से खुशी होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं ब्लड प्रेशर के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
नौकरी की इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐशो-आराम पर धन खर्च करेंगे। थोड़े ही प्रयासों से बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेमी को प्रपोज करने के लिए समय उत्तम है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग भी बन रहा है। बच्चों के व्यवहार के कारण आपको परेशानी होगी। किसी बात से आपका मन विचलित हो सकता है।
613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका संपर्क कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकता है। इनकम में वृद्धि के योग हैं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी की भी ग्यारंटी लेने से बचें नहीं तो आप मुसीबत मे फंस सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपनी सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
राजनीति से जुड़े लोगों के जीवन में परेशानी आ सकती है। कोई गुप्त सार्वजनिक होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बिजनेस में बड़े अनुबंध होने के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। मनोरंजन के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। किसी यात्रा पर जाने से थकान का अनुभव होगा। गलत खान-पान से पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।
813
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह स्टूडेंट्स को शिक्षा के मामलों में परेशानी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने में संदेह है। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रूचि अधिक रहेगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो इस सप्ताह वह मिल सकता है। विषम परिस्थितियों में आपका मनोबल और ऊँचा होगा। बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। धन हानि भी इस सप्ताह में संभव है।
913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
प्रेम संबंधों में और मजबूती आ सकती है। लोग आपकी दयालुता की प्रशंसा करेंगे। संपत्ति की खरीदी-बिक्री में बड़ा फायदा इस सप्ताह हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम ही लगेगा। कोई उलझा हुआ मामला इस सप्ताह सुलझ सकता है। बुजुर्गों की सेहत में गिरावट आ सकती है।
1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस से जुड़े काम बिना रूकावट के पूरे हो सकते हैं। लोन लेना चाहते हैं तो आपकी ये इच्छा भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते तय हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से आपको धोखा मिल सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। किसी से भी झूठ न बोलें नहीं तो परेशानी होगी।
1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
बिजनेस में अपेक्षित सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में आपका स्तर काफी अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल सुकून भरा रहेगा। नया वाहन खरीदने विचार बना सकते हैं। धर्म कार्य में रुचि बढ़ेगी। अगर कोई विवाद है तो वह शांतिपूर्ण तरीके से निपट सकता है। ध्यान रखें आपके व्यवहार से किसी के मन को ठेस न पहुंचें। बिजनेस में बड़ी डील संभव है। परिस्थिति से भागे नहीं उसका सामना करें।
1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। आपके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप योगदान देंगे।ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बारे में लोग गलत धारणा बनायें। शिक्षा के क्षेत्र में पैसा खर्च करने की स्थिति बन सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ संभव है।
1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा जाने का योग इस सप्ताह बन रहा है। प्रेमियों के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं कहा जा सकता है। पैतृक बिजनेस में बड़ों की सलाह लेकर ही कोई काम करें। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।