Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: गुरु-चंद्रमा बदलेंगे राशि, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

Published : Dec 03, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 3 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: 3 दिसंबर, बुधवार को गुरु कर्क से निकलकर मिथुन में और चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशि के लोगों के लोगों पर दिखाई देगा।

3 December 2025 Ka Rashifal: 3 दिसंबर 2025 को मेष राशि के लोग चर्चा में रहेंगे, ये अपनी सेहत पर ध्यान दें। वृषभ राशि वाले खुशहाल रहेंगे, अच्छे लोगों से मिलना-जुलना होगा। मिथुन राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, कुछ नया सीखने को मिलेगा। कर्क राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी, ये दिल की बजाए दिमाग से काम लें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Datta Jayanti 2025: दत्तात्रेय जयंती कब, 4 या 5 दिसंबर, कैसे करें पूजा? जानें पूरी डिटेल

मेष राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग आज चर्चा में रहेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगे। लंबे समय से चल रहा तनाव आज दूर हो सकता है। अगर कोई पुराना रोग है तो सेहत का ध्यान रखें। जीवन के परिवर्तनों को स्वीकार करेंगे। लव लाइफ भी पहले से काफी बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: वृंदावन के इस मंदिर में है रहस्यमयी दरवाजा, जो साल में खुलता है एक बार

वृषभ राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों की रुचि आज साहित्य के प्रति अधिक रहेगी। बिजनेस में कोई नया प्रयोग सफल हो सकता है। नौकरी में आपके काम की क्वालिटी में वृद्धि होगी। अच्छे लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा। इससे आपको भी बहुत खुशी होगी।

मिथुन राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर शानदार माहौल रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। शेयर मार्केट या अन्य किसी स्थान पर इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।

कर्क राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। अधिक अंहकार परेशानी का कारण भी बन सकता है। किसी गलतफहमी के कारण संबंधों में कटुता आ सकती है। थकान और आलस्य के कारण दिन सुस्ती भरा रहेगा। आप दिन की बजाए दिमाग से निर्णय लें।

सिंह राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग जो लोग मार्केटिंग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें लाभ हो सकता है। ये अपनी कार्य कुशलता का अच्छे से उपयोग करेंगे। नौकरी में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज सावधान रहें, इनके खिलाफ विरोधी षड़यंत्र रच सकते हैं। मामा पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। सरकारी नियमों का पालन करें नहीं तो पेनल्टी लग सकती है। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी।

तुला राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति इनका लगाव आज कुछ ज्यादा रहेगा। दुश्मन आप पर भारी पड़ सकते हैं। आपके मन में बिजनेस को लेकर नए-नए आइडिए आ सकते हैं। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह तय हो सकता है। बिजनसे में योजनाओं को ठीक से लागू कर पाएंगे इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी अगर कोई समस्या है तो उसका निराकरण हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज वर्क प्लेस पर माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। विवादित मुद्दों का हल निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों का सहयोग काम आएगा।

मकर राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसमें बहुत परेशानी आएगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। किसी काम में माता-पिता का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज आपको बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी। आपका अनुशासन ही आपके लिए प्लस प्वाइंट साबित होगा। नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम परेशान कर सकती है।

मीन राशिफल 3 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो ये लीक हो सकती है। खान-पान में की गई लापरवाही पेट दर्द का कारण बन सकती है। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई पुराना रोग है तो समय पर मेडिकल चेकअप जरूर करवाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि