
4 December 2025 Ka Rashifal: 4 दिसंबर 2025 को मेष राशि के लोगों को लोन मिल सकता है, महिलाएं सेहत का ध्यान रखें। वृषभ राशि वालों की इनकम में वृद्धि होगी, ये अपनी बातें किसी से शेयर न करें। मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे, इनके मन में अनजाना भय रहेगा। कर्क वालों को बड़ा फायदा होगा, इनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal December 2025: साल के अंतिम महीने में किसे मिलेगा लव पार्टनर-कौन जाएगा विदेश?
अगर आप बिजनेस के लिए लोन चाहते हैं तो अपने कागज पूरे रखें। टीमवर्क के कारण आपके अटके हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आपकी फैमिली लाइफ में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बन सकती है। महिलाएं सेहत का खास ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2025: गुरु बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से
आप अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें नहीं तो लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। इनकम में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। घर का वातावरण पहले से काफी बेहतर रहेगा। सेहत में काफी सुधार होगा।
कुछ अनचाहे खर्चें आपके सामने आ सकते हैं। आपकी थोड़ी सी सावधान सफलता के नए रास्ते खोल सकती है। मन में कुछ अनजाना भय बना रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
इस राशि के छोटे व्यापारियों को आज बड़ा फायदा मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आप अपनी योग्यता का फायदा उठाएंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे।
आज आप छोटे बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज न करें। वर्क प्लेस पर सहकर्मी आपसे बहुत ही खुश रहेंगे। आपके सभी काम समय सीमा में आज हो जाएंगे, जिससे आपको प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक कामों में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।
इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। ये स्वयं ही अपने काम से असंतुष्ट महसूस करेंगे। आपको आराम की सख्त जरूरत है। दूसरों की बातों में आकर अपने गलत निर्णय ले सकते हैं। शुगर के रोगी अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
बाहर का तला-गला खाने से पचें नहीं तो पेट के रोग परेशान करेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस और नौकरी में आप मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। संतान से सुख मिल सकता है।
आपकी लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहेगी। संतान आपकी हर बात मानेगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
नौकरी में बड़े अधिकारी आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। पेट दर्द की समस्या हो सकता है इसलिए खान-पान का खास ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा सरकारी आर्डर मिल सकता है। विवादितों मुद्दों को आसानी से आज सुलझा सकते हैं।
आज आफ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। दोस्तों के सहयोग से कोई बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। संपत्ति विवादों का निपटारा होगा। दिन बहुत शुभ रहेगा।
आज काम की अधिकता कुछ ज्यादा ही रहेगी। टूटे हुए संबंध फिर से जुड़ सकते हैं। रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।
पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आज हो सकता है। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। प्रियजनों से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नए प्रेम संबंध भी आपके बन सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।