5 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 5 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

5 अगस्त, शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 9:17 से 10:55 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 4, 2023 8:34 AM IST

उज्जैन. 5 अगस्त, शनिवार को मेष राशि वाले, बजट बनाकर करें तो ठीक रहेगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वाले अजबनी लोगों से संपर्क न बढ़ाएं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वालों को कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है, इनके जरूरी काम आज निपट सकते हैं। कर्क राशि वाले भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे, ये सेहत को लेकर सावधान रहें। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…

मेष राशिफल 5 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, अटका पैसा आज मिल सकता है। युवाओं को सफलता मिलेगी। बजट बनाकर काम करें। काम की अधिकता रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं, नहीं तो धोखा हो सकता है। काम का तनाव हावी रहेगा। दूसरों के मामले में न बोलें तो ही बेहतर है।

वृषभ राशिफल 5 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, लाइफ में पॉजिटिव चेंज आएंगे। बच्चों के कारण क्रोध आ सकता है, लेकिन उनके मित्रतापूर्ण व्यवहार करें। अजबनी लोगों से संपर्क आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अपनी योजनाएं किसी को न बताएं। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल 5 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 5 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, राजनीति में फायदा होगा। महिलाओं के लिए दिन शुभ है। नई सफलता मिलेंगी। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। टैक्स आदि जरूरी काम समय पर निपटा लें, नहीं तो बाद में नुकसान होगा।

कर्क राशिफल 5 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, धार्मिक कामों में समय बीतेगा। समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। थकान और आलस्य बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

सिंह राशिफल 5 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त आज का सिंह राशिफल, मौज-मस्ती में समय बीतेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। गैस की तकलीफ बनी रहेगी। कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा।

कन्या राशिफल 5 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 5 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। लोन लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अहंकार में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

तुला राशिफल 5 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की कोई सफलता राहत देगी। युवा भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार में दूसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। खान-पान में अनियमितता से सेहत बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल 5 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में किसी बात को लेकर खटास आ सकती है। घर में बड़ों का सम्मान कम हो सकता है। निगेटिव विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। रिस्की काम न करें।

धनु राशिफल 5 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 5 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, प्रतिष्ठित लोगों से मिलना होगा। भविष्य की नई योजनाएं बनेंगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। मौज-मस्ती के कारण युवा लक्ष्य से भटक सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा। पति-पत्नी में गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 5 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, आज कोई सुखद घटना हो सकती है, जिससे फायदा होगा। घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम पूरे होंगे। कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। बिजनेस की स्थिति पहले से ठीक होगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

कुंभ राशिफल 5 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 5 August 2023)
5 अगस्त आज का कुंभ राशिफल, आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। बड़ा निर्णय लेने में समय बर्बाद न करें। लेन-देन करते समय सावधान रहने की जरूरत है। राजनीति से फायदा होने के योग बन रहे हैं।

मीन राशिफल 5 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 5 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ क परेशानी दूर होगी। निगेटिव बातें परेशान कर सकती हैं। काम की अधिकता थकाने वाली रहेगी। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।


ये भी पढ़ें-

Meo Muslim Koun Hai: क्या पाण्डु पुत्र अर्जुन के वंशज हैं मेव मुसलमान? ये 5 बातें आपका दिमाग चकरा देंगी


ज्ञानवापी में हिंदू धर्म के कौन-से चिह्न मिले हैं, क्या जानते हैं आप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!