Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल

Published : Dec 05, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: 5 दिसंबर, शुक्रवार को चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग का किस राशि पर कैसा असर होगा, ये जानने के लिए आगे पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

5 December 2025 Ka Rashifal: 5 दिसंबर 2025 को मेष राशि वाले पैसा उधार न लें, इनकी सेहत भी बिगड़ सकती है। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा, दोस्तों की सलाह काम आएगी। मिथुन राशि वाले किसी को सलाह न दें, कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें। कर्क राशि वालों को शेयर मार्केट से लाभ होगा, इनका पद और पराक्रम भी बढ़ेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: वृंदावन के इस मंदिर में है रहस्यमयी दरवाजा, जो साल में खुलता है एक बार

मेष राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को किसी भी पैसा उधार लेने से बचना चाहिए। साथ ही अपने खर्चों में भी कटोती करने की जरूरत है। साहित्य के प्रति इनकी रूचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। खान-पान में गड़बड़ी सेहत बिगाड़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: यहां राक्षस के साथ होती है महादेव की पूजा, दर्शन से दूर होता है राहु दोष

वृषभ राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को इन्वेस्टमेंट से फायदा होगा। प्रेम संबंधों को लेकर आप परिवार में अपना पक्ष रख सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च करेंगे। दोस्तों की सलाह आपके काम आएगी।

मिथुन राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग दवाइयों पर काफी पैसा खर्च करेंगे। गैरकानूनी कामों की ओर इनकी रुचि हो सकती है। पैसों का लेन-देन करते सम सावधान रहें। वर्क प्लेस पर मन नहीं लगेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

कर्क राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लोग आपसे राय लेना पसंद करेंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पद और पराक्रम बढ़ेगा।

सिंह राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को बिजनेस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके कामों की गति अचानक कम हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन शुभ नहीं है। अपनी दिनचर्या में पहले से सुधार लाने की जरूरत है। सेहत का खास ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों के मन में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने वर्तमान कामकाज से असंतुष्ट हो सकते हैं। आज आपकी इच्छा आराम करने की रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

तुला राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग नए कामों की शुरूआत आज से कर सकते हैं। काम का बोझ थकान बढ़ा सकता है। सेहत पहले से कमजोर रहेगी। माता की सेहत अचानक खराब हो सकती है। बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले पूरी तरह से जांच-परख करें। धन हानि संभव है।

वृश्चिक राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस में समय बितेगा। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं।

धनु राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को गुड न्यूज मिलेगी। वर्क प्लेस पर आपका वर्चस्व पहले से ज्यादा रहेगा। पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। कानूनी मामलों के लिए दिन शुभ है। अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी से भी कपटपूर्ण व्यवहार करने से बचें।

मकर राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ संभव है। नवविवाहित कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रपोज करने के लिए भी आज का दिन बहुत शुभ है। सोचे काम पूरे होंगे। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी।

कुंभ राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ ठीक नहीं रहेगा। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। सरकारी काम अटक सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे। दूसरों की सलाह मानकर अपना नुकसान करेंगे।

मीन राशिफल 5 दिसंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों के करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है। लव लाइफ पहले से काफी बेहतर रहेगी। कानूनी मामलों में जीत मिलने की उम्मीद है। कोई मनचाहा मेहमान घर आ सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि
Aaj Ka Rashifal 4 December 2025: किसकी बढ़ेगा आमदनी-कौन जाएगा विदेश यात्रा पर? जानें राशिफल से