
5 January 2026 Ka Rashifal: 5 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं नहीं तो परेशानी होगी। वृषभ राशि वालों की पैसों की तंगी दूर हो सकती है, कोई महंगी वस्तु गुम होगी। मिथुन राशि वालों को खुशियां मिलेंगी, दूसरों की सलाह काम आएगी। कर्क राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
वर्क प्लेस पर कुछ लोग आपकी शिकायत अधिकारियों से कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन ठीक रहेगा। सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें, यही आपके लिए ठीक है।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 2026: इस सप्ताह 5 राशि वाले रहेंगे लकी, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी सक्सेस
पैसों की तंगी दूर हो सकती है। आपको आज कोई राज की बात पता चल सकती है जिसका फायदा बाद में आपको मिलेगा। कुछ लोग आपको ठगने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखें नहीं तो ये खो या चोरी हो सकती है।
आज परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ा हुआ रहेगा। बच्चों के लिए उपहार लेने के लिए उचित समय निकाल पाएंगे। दूसरों की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। आपके व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। पुरानी यादें ताजा होने से खुशी का अनुभव होगा।
इस राशि के लोगों को अपनी उपलब्धियों पर कुछ ज्यादा ही घमंड हो सकता है। नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। बिना जांचे किसी भी क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट न करें नहीं तो नुकसान संभव है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका आज मिलेगा।
रात को यात्रा करने का विचार त्याग दें, यही आपके लिए अच्छा है। पैसों से संबंधित परेशानियां सामने आ सकती हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें, इससे पेट खराब हो सकते है। नींद पूरी न होने से दिन सुस्ती भरा रहेगा। वर्क प्लेस पर काम बहुत ज्यादा रहेगा।
घर में खुशियां का माहौल रहेगा, कोई मनपसंद व्यक्ति घर पर आ सकता है। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल आज मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अगर कोई परेशानी है तो वह आज दूर हो सकती है।
बिजनेस में आज अपेक्षा से अधिक धन लाभ के योग बन सकते हैं। विदेश से भी पैसा मिलने के संकेत हैं। आप अपनी महात्माकांक्षा को पूरा करने में सफल रहेंगे। पाचन तंत्र से जुड़ी कोई बीमारी सामने आ सकती है। नौकरी की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
आज आप किसी भी क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। यात्रा के कारण थकान का अनुभव होगा। लव पार्टनर से किसी बात पर बहस हो सकती है। दूसरों के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। सेहत का भी खास ध्यान रखें।
आज गुप्त विद्याओं की ओर आपका रूझान हो सकता है। सामाजिक कामों में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में कोई विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। नौकरी में मन कम ही लगेगा। बच्चों की सेहत अचानक खराब हो सकती है। दिन ठीक नहीं है।
संतान की उपलब्धि आपके लिए गर्व का विषय हो सकती है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे काम करने की योजना बना सकते हैं। आपकी लाइफ स्टाइल में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहेगा। विरोधी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।
नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन बहुत ही शुभ है। घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। संपत्ति के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी से विवाद संभव है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।