Aaj Ka Rashifal 5 October 2025: चंद्रमा के राशि बदलने से बनेगा विष योग, जानें कैसा होगा 12 राशियों पर असर?

Published : Oct 05, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 5 October 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 5 October 2025: 5 अक्टूबर 2025 को मीन राशि में चंद्रमा और राहु के साथ होने से विष योग बनेगा। इस दिन गण्ड, वृद्धि, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। जानें आज कैसा बीतेगा आपका दिन?

5 October 2025 Ka Rashifal: 5 अक्टूबर, रविवार को मेष राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, किसी से विवाद भी संभव है। वृष राशि वाले वृष राशि वाले दुश्मनों से सावधान रहें, इनकी सेहत बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों को एक्सट्रा इनकम होगी, पुराने विवाद खत्म होंगे। कर्क राशि वालों को संतान से दुख मिलेगा, ये समय का दुरुपयोग करेंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: शुक्र बदलेगा 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़कर देगा पैसा

मेष राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे ये अपने टारगेट समय पर पूरे कर सकेंगे। पत्नी या प्रेमी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है। संतान पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत-किसे होगा नुकसान? जानें राशिफल से

वृषभ राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि वालों को अपने दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को आपकी गुप्त बातों की जानकारी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं, सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। नौकरी में अतिरिक्त इनकम के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी में अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम एंजाय करने का पूरा मौका आपको मिलेगा।

कर्क राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग समय का दुरुपयोग कर सकते हैं, जिससे इनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ सकीत है। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। परिवार में किसी की तबियत अचानक खराब हो सकती है। संतान से दुख मिलेगा।

सिंह राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन भी इस राशि के लोग आज खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोग आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।

तुला राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज आपका मन बहुत खुश रहेगा। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। कोई बड़ा सरकारी टेंडर भी आपको मिल सकता है। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

आज आप जो भी फैसला लेंगे, उसमें सभी सही साबित होंगे। सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

धनु राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोगों को अपने दोस्तों की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। ना चाहते हुए भी किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें।

मकर राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों के घर में घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि भी संभव है। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा। तला-गला न खाएं, इससे सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशिफल 5 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोगों को पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। संतान के करियर को लेकर जो चिंता है, वह दूर होगी। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मनचाहा भोजन मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज