- Home
- Astrology
- Horoscope
- Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत-किसे होगा नुकसान? जानें राशिफल से
Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत-किसे होगा नुकसान? जानें राशिफल से
Monthly Rashifal October 2025: साल 2025 का दसवे महीने अक्टूबर में चंद्रमा सहित 5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों के जीवन पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। जानें अक्टूबर 2025 के मासिक राशिफल से अपना भविष्य।

अक्टूबर 2025 का मासिक राशिफल
Monthly Rashifal 1-31 October 2025: अक्टूबर 2025 का महीना ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बहुत ही खास रहेगा। इस महीने सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के साथ ही गुरु भी राशि परिवर्तन करेगा। इन 5 ग्रहों के अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ग्रहों के राशि बदलने का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। अक्टूबर 2025 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा? जानें मासिक राशिफल से…
ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2025: दशहरे पर बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली-नोटों से भर जाएंगी जेबें
मेष राशिफल अक्टूबर 2025
इस महीने ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे ये परेशान भी करेंगे। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद होगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। बिजनेस के हिसाब से समय ठीक है। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।
ये भी पढ़ें-
Rahu Rashifal 2025: दिवाली बाद राहु बदलेगा नक्षत्र, 4 राशि वालों के खुलेंगे भाग्य-जमकर होगा धन लाभ
वृषभ राशिफल अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों को मेहनत के बावजूद उचित फल नहीं मिल पाएगा। सेहत की दृष्टि से समय ठीक है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत के हिसाब से ही पैसा खर्च करें नहीं तो महीने के अंत तक बजट बिगड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।
मिथुन राशिफल अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों की लव लाइफ इस महीने ठीक रहेगी। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। सेहत की दृष्टि ये महीना एक वरदान साबित होगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। संपत्ति में भारी वृद्धि होगी। नए घर का सपना भी इस समय पूरा हो सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशिफल अक्टूबर 2025
इस महीने आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों के प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई बात आपको टेंशन में ला सकती है। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। संतान पर नजर रखें।
सिंह राशिफल अक्टूबर 2025
ये महीने इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत ही शुभ है। सेहत भी पहले से काफी शानदार रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कामों से छुटकारा मिलेगा। इस महीने आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
कन्या राशिफल अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों के नए दोस्त बनेंगे। कुछ मामलों में आपको बहुत मेहनत करनी होगी, लेकिन सफलता की ग्यारंटी फिर नहीं है। आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। जोखिम भरे कामों से बचना होगा नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरी, शिक्षा, व्यवसाय, प्रेम और स्वास्थ्य के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
तुला राशिफल अक्टूबर 2025
इस राशि के जो लोग बिजने से जुड़े हैं, उन्हें लाभ होगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौक मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक नहीं है। खेल-कूद से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य आ सकता है।
वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2025
इस महीने आपको माता-पिता की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी सुखद यात्रा पर जाने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में बदलाव होना संभव है। कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा। शिक्षा, करियर, निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी धन लाभ के संकेत हैं।
धनु राशिफल अक्टूबर 2025
इस महीने परिवार में किसी के चोटिल होने या बीमार होने से परेशानी संभव है। ससुराल वालों से किसी बात पर बहस हो सकती है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें, यही आपके लिए बेहतर है। इस महीने कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी।
मकर राशिफल अक्टूबर 2025
इस महीने आपको सुख समृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। अपने कौशल का उपयोग करते हुए आप बिजनेस को नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। गलत खान-पान की आदतों के कारण आपको पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशिफल अक्टूबर 2025
इस महीने इन लोगों के जीवन में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है। प्रतिभाशाली लोगों से संबंध जुड़ेंगे, जिनके साथ सार्थक बातचीत होगी। स्वास्थ्य के लिए भी ये महीना अनुकूल है। ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। दोस्ती और रिश्तों में बेहतरीन सुखद पल देखने को मिलेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
मीन राशिफल अक्टूबर 2025
प्रेम संबंधों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अचल संपत्ति से लाभ होगा। जीवन के प्रति आपका अनुशासित दृष्टिकोण लोगों को आकर्षित कर सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है। नए रोजगार की तलाश कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।