
6 November 2025 Ka Rashifal: 6 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। वृषभ राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं और सेहत का भी ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों को पार्ट टाइम जॉब मिल सकती है, विरोधी प्रबल हो सकते हैं। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा, कोई मंहगा उपहार भी मिल सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Singh Rashifal 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों को नौकरी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। ज्यादा आक्रमकता आपके लिए ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। संपत्ति के विवाद आज सुलझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Kark Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग वाहन चलाने में सावधानी रखें और कोई रिस्क वाला काम न करें। बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें नहीं तो अपमानित हो सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए किसी दूर स्थान की यात्रा संभव है। किसी बात को लेकर विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। संतान पर नजर रखने की जरूरत है।
इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिल सकता है।
इस राशि के लोगों का दोस्तों या परिवार वालों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। मन में आज अनजाना डर रहेगा। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।
इस राशि वालों अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े पुराने विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। दूसरों की मदद करेंगे तो भविष्य में आपका भी फायदा होगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। युवा अपने लक्ष्य के लेकर आगे बढ़ेंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। दूसरों की बातों में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा।
इस राशि के लोगों को अपने अच्छे काम के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट दर्द हो सकता है। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी।
आपके व्यवहार की आक्रमकता नुकसान पहुंचा सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। बिजनेस की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। सोचे काम अटक सकते हैं।
इस राशि के लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हॉट टॉक हो सकती है।
इस राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है।
इस राशि के लोग कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद भी संभव है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई डील कैंसिल हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।