Aaj Ka Panchang 1 अक्टूबर 2023: आज बुध करेगा कन्या राशि में प्रवेश, जानें कौन-सा राजयोग बनेगा?

Published : Oct 01, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-1-Oct-2023

सार

1 अक्टूबर, रविवार को अश्विनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्याघात, हषर्ण और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 4:42 से शाम 6:11 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह 1 अक्टूबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

1 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 October 2023)
1 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि सुबह 09.42 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। रविवार को अश्विनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन व्याघात, हषर्ण और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 4:42 से शाम 6:11 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

1 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- अश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:22 AM
सूर्यास्त - 6:11 PM
चन्द्रोदय - Oct 01 7:40 PM
चन्द्रास्त - Oct 02 9:06 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM – 12:40 PM
अमृत काल - 12:45 PM – 02:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:45 AM – 05:33 AM

1 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:16 PM – 1:45 PM
कुलिक - 3:13 PM – 4:42 PM
दुर्मुहूर्त - 04:36 PM – 05:23 PM
वर्ज्यम् - 04:38 AM – 06:10 AM


ये भी पढ़ें-

मरने के बाद क्या-क्या होगा आपकी आत्मा के साथ? जान लीजिए अभी !


1 दीपक का ये उपाय दूर कर सकता है पितृ दोष, जानें कब और कैसे करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज