Aaj Ka Panchang 10 फरवरी 2024: माघ मास की गुप्त नवरात्रि आज से, चंद्रमा करेगा कुंभ राशि में प्रवेश

Published : Feb 10, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-10-Feb-2024

सार

10 फरवरी, शनिवार से माघ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू होगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा परियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:53 से 11:17 तक रहेगा। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 4 नवरात्रि आती है, इनमें से माघ मास की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 10 से 18 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में संहारकारी शक्तियों की पूजा की जाती है जैसे- भैरवी-भैरव, डाकिनी-शाकिनी, रुद्र और काली। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

10 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 February 2024)
10 फरवरी 2024, दिन शनिवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी, इसी दिन से माघ मास की गुप्त नवरात्रि शुरू होगी। ये हिंदू वर्ष की अंतिम नवरात्रि है, इस नवरात्रि में संहारकारी शक्तियों की पूजा की जाती है। शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:53 से 11:17 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से शनि स्थित है। इस दिन मंगल, सूर्य और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

10 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- किस्तुघ्न और बव
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 6:15 PM
चन्द्रोदय - Feb 10 7:25 AM
चन्द्रास्त - Feb 10 6:52 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 11:43 AM – 01:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:29 AM – 06:17 AM

10 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:04 PM – 3:28 PM
कुलिक - 7:06 AM – 8:30 AM
दुर्मुहूर्त - 08:35 AM – 09:20 AM
वर्ज्यम् - 02:53 AM – 04:17 AM


ये भी पढ़ें-

गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से, ये 5 उपाय पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा


विवाह में लड़की अपने होने वाले पति से कौन-से 7 वचन मांगती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज