
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। ये पूजा प्रदोष काल यानी शाम के समय की जाती है, इसलिए इस व्रत को प्रदोष नाम दिया गया है। इस बार ये व्रत 11 अक्टूबर, बुधवार को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
11 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 October 2023)
11 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 05.37 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। बुधवार को मघा नक्षत्र सुबह 08.45 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले मघा नक्षत्र होने से चर और इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शुभ और शुक्ल नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:13 से 01:40 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
11 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:01 PM
चन्द्रोदय - Oct 11 3:19 AM
चन्द्रास्त - Oct 11 4:22 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 04:26 AM – 06:14 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 AM – 05:37 AM
11 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:52 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:13 PM
दुर्मुहूर्त - 11:50 AM – 12:36 PM
वर्ज्यम् - 05:42 PM – 07:29 PM
ये भी पढ़ें-
Halloween 2023: हैलोवीन फेस्टिवल में लोग क्यों बनते हैं ‘भूत-प्रेत’? जानें इससे जुड़ी 5 रोचक बातें
Shanishchari Amavasya 2023 Date: कब है शनिश्चरी अमावस्या, इस दिन कौन-सा महासंयोग बनेगा? 5 प्वाइंट में जानें पूरी बात
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।