Rahu-Ketu Gochar 2023: 18 महीने बाद राहु-केतु बदलेंगे राशि, इन 4 राशि वालों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Published : Oct 10, 2023, 11:35 AM ISTUpdated : Oct 12, 2023, 02:36 PM IST
Rahu-Ketu-Gochar-2023

सार

Rahu-Ketu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कोई ग्रह 2 दिन में तो कोई ढाई साल में राशि बदलता है। राहु-केतु भी इन ग्रहों में से एक है। ये दोनों ग्रह 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को अशुभ और क्रूर ग्रह माना गया है। ये दोनों ग्रह जिस पर भी अपना असर डालते हैं, उनके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह अशुभ स्थिति में होते है वह व्यक्ति जीवन भर समस्याओं से ग्रसित रहता है। (Rahu-Ketu Gochar 2023) अक्टूबर 2023 में ये दोनों ग्रह 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जाने इससे जुड़ी खास बातें…

कब राशि बदलेंगे राहु-केतु? (Rahu-Ketu Kab Karenge Rashi Parivartan)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, राहु-केतु किसी भी राशि में अधिकतम 18 महीने तक रहते हैं। इन दोनों ग्रहों ने पिछले साल अप्रैल 2022 में राशि बदली है, तब राहु मेष राशि और केतु तुला राशि में आया था। अब 30 अक्टूबर को ये दोनों ग्रह राशि बदलेंगे। इस दिन राहु राशि बदलकर मेष से मीन और केतु तुला से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा।

हमेशा उल्टे चलते हैं ये दोनों ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु की एक सबसे बड़ी विशेषता है कि ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री स्थिति में रहते हैं यानी उल्टी चाल ही चलते हैं। यही कारण है ये राशि क्रम में आगे बढ़ने की बजाए पीछे की ओर गति करते हैं। एक और खास बात ये भी है कि ये दोनों ग्रह एक साथ, एक ही समय राशि बदलते हैं।

खत्म होगा गुरु-चांडाल योग
वर्तमान में मेष राशि में राहु के साथ गुरु ग्रह भी स्थित है। इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से गुरु चांडाल योग बन रहा है। 30 अक्टूबर को जैसे ही राहु मेष से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा, तो ये अशुभ योग समाप्त हो जाएगा। ऐसा होते ही कईं राशि वालों की परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

किन लोगों की बढ़ेगी परेशानी? (Rahu-Ketu Rashifal 2023)
30 अक्टूबर को जैसे ही राहु-केतु राशि बदलेंगे, 4 राशि वालों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो जाएगी। ये 4 राशियां हैं- मीन, कन्या, मिथुन और कुंभ। इन चारों राशि वालों पर अचानक मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है। इन्हें धन लाभ का सामना करना पड़ सकता है। इनकी सेहत भी बिगड़ सकती है। जीवन के अनेक क्षेत्रों में इन्हें असफलताओं का मुंह देखना पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें-

Shanishchari Amavasya 2023 Date: कब है शनिश्चरी अमावस्या, इस दिन कौन-सा महासंयोग बनेगा? 5 प्वाइंट में जानें पूरी बात


Halloween 2023: हैलोवीन फेस्टिवल में लोग क्यों बनते हैं ‘भूत-प्रेत’? जानें इससे जुड़ी 5 रोचक बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?