Aaj Ka Panchang 12 अक्टूबर 2023: आज करें मासिक शिवरात्रि का व्रत और त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध

Published : Oct 12, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-12-Oct-2023

सार

12 अक्टूबर, गुरुवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस बार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12 अक्टूबर, गुरुवार को है। इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में रात्रि पूजा का विधान है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

12 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 October 2023)
12 अक्टूबर 2023, दिन गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा, साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 11.36 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:40 से 03:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

12 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:26 AM
सूर्यास्त - 6:00 PM
चन्द्रोदय - Oct 12 4:09 AM
चन्द्रास्त - Oct 12 4:52 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:36 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 AM – 05:37 AM

12 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:26 AM – 7:52 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:04 AM और 02:55 PM – 03:41 PM
वर्ज्यम् - 07:34 PM – 09:21 PM


ये भी पढ़ें-

Halloween 2023: हैलोवीन फेस्टिवल में लोग क्यों बनते हैं ‘भूत-प्रेत’? जानें इससे जुड़ी 5 रोचक बातें


Shanishchari Amavasya 2023 Date: कब है शनिश्चरी अमावस्या, इस दिन कौन-सा महासंयोग बनेगा? 5 प्वाइंट में जानें पूरी बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Weekly Horoscope December 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें वीकली राशिफल से
Aaj Ka Rashifal 14 December 2025: चंद्रमा करेगा तुला राशि में प्रवेश, किस राशि पर कैसा होगा असर?