Aaj Ka Panchang 14 अक्टूबर 2023: 178 साल बाद सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें शुभ-अशुभ योग

Published : Oct 14, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-14-Oct-2023

सार

14 अक्टूबर, शनिवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:46 तक रहेगा। 

उज्जैन. श्राद्ध पक्ष की अंतिम तिथि को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। इस बार ये तिथि 14 अक्टूबर, शनिवार को है। मान्यता है कि इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध एक साथ कर सकते हैं, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस बार सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग 178 साल बाद बना है। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

14 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 October 2023)
14 अक्टूबर 2023, दिन शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सर्व पितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को हस्त नक्षत्र शाम 04.24 तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:19 से 10:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

14 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- हस्त और चित्रा
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 6:27 AM
सूर्यास्त - 5:58 PM
चन्द्रोदय - Oct 14 5:50 AM
चन्द्रास्त - Oct 14 5:52 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:36 PM
अमृत काल - 09:50 AM – 11:35 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:50 AM – 05:38 AM

14 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:39 PM – 3:05 PM
कुलिक - 6:26 AM – 7:53 AM
दुर्मुहूर्त - 07:59 AM – 08:45 AM
वर्ज्यम् - 01:00 AM – 02:43 AM


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023 October Sutak Kab Lagega: 14 अक्टूबर को कब शुरू होगा सूर्यग्रहण? नोट करें सूतक काल का समय


Shardiya Navratri 2023: 10 शुभ योगों में शुरू होगी नवरात्रि, मां दुर्गा की कृपा से ये 4 राशि वाले हो सकते हैं मालामाल



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज