
उज्जैन. 18 अक्टूबर, बुधवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाएगी। इस दिन सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही केतु और मंगल स्थित है। इस तरह तुला राशि में इस दिन चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
18 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 October 2023)
18 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। बुधवार को अनुराधा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:11 से 01:37 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को सूर्य और बुध ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही केतु और मंगल स्थित है। इस तरह तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।
18 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:55 PM
चन्द्रोदय - Oct 18 9:34 AM
चन्द्रास्त - Oct 18 8:24 PM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 10:24 AM – 12:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:52 AM – 05:40 AM
18 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:54 AM – 9:20 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:34 PM
वर्ज्यम् - 02:37 AM – 04:13 AM
ये भी पढ़ें-
Mata Bhajans lyrics In Hindi: ये हैं माता के ऑल टाइम हिट भजन, इनके बिना अधूरा है नवरात्रि फेस्टिवल
नवरात्रि में देवी को लगाएं इन 9 चीजों का भोग, दूर हो सकती है गरीबी
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।