Aaj Ka Rashifal: 18 अक्टूबर 2023 को इन्वेस्टमेंट से किसे होगा फायदा-बिजनेस में कौन करेगा बड़ी डील? जानें डेली राशिफल से

Published : Oct 18, 2023, 04:00 AM ISTUpdated : Oct 18, 2023, 08:12 AM IST
Rashifal-18-Oct-2023

सार

Daily Rashifal 18 October 2023: 18 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा। इस दिन देवी कूष्मांडा की पूजा की जाएगी। इस दिन सौम्य, आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 3 योग भी रहेंगे। बुधवार को सूर्य और बुध राशि बदलेंगे। 

Daily Rashifal 18 October 2023: 18 अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशइ वालों की सेहत में सुधार होगा, इनका बिजनेस ठीक चलेगा। वृष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा, इनका प्रमोशन भी हो सकता है। मिथुन राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी और धन लाभ होगा। कर्क राशि वाले गलत काम करने वाले लोगों के साथ न रहें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप जो भी निर्णय लें, सोच-समझकर लें। बिजनेस ठीक चलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। काम-काज के दौरान भागदौड़ बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। सेहत में पहले से सुधार होगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हरा

वृष राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी ईमानदारी से खुश होकर अधिकारी आपका प्रमोशन कर सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। भाई-बहन का प्यार मिलेगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज घर में मेहमान आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। खर्च आज कुछ ज्यादा हो सकता है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। कुछ शुभ समाचार भी आज मिल सकता है। आज किए निवेश का फायदा भविष्य में होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-नीला

कर्क राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
जो लोग भूमि भवन से जुड़े काम करते हैं, उन्हें फायदा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में है, उनकी इच्छा पूरी होगी। दुष्ट लोगों के साथ बातचीत न करें,
नहीं तो आप भी मुशीबत में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग-पीला

सिंह राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बिजनेस ठीक चलेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पत्नी की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में लाभ होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज बिजनेस में आ रही समस्या दूर होगी। किसी तरह का भय मन में बना रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। हलके शब्द का प्रयोग न करें। निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है। फैमिली लाइफ ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बैंगनी

तुला राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है। छोटी बिमारी परेशान कर सकती है। संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या दूर होगी। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे। प्रेम सम्बन्धों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
दूसरों की कहीं हुई बातों में न आएं। आपके किए गए कामों को सराहा जाएगा। आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। सामाजिक कामों से लाभ होगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज बिजनेस में आपको मनचाहा लाभ होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लोहे से जुड़े बिजनेस वालों को बिशेष फायदा हो सकता है। आज किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट न करें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल

कुंभ राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलते समय सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरी

मीन राशिफल 18 अक्टूबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई भी काम करते समय सावधान रहने की जरूरत है। पिता की सेहत आज बिगड़ सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नारंगी

 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2023: कब होगा चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा, क्या रहेगा सूतक का समय? 5 प्वाइंट में जानें हर बात


Sharad Purnima 2023: इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर खाएं या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ-अशुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से