Aaj Ka Panchang 30 मार्च 2024: रंग पंचमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहु काल का समय

Published : Mar 30, 2024, 05:00 AM IST
Panchang-30-March-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 30 मार्च को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को अमृत, सिद्धि, व्यातीपात और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:27 से 10:59 तक रहेगा। 

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देश के अलग-अलग स्थानों पर कईं विशेष परंपराएं भी निभाई जाती हैं। रंग पंचमी पर इंदौर में विश्व प्रसिद्ध गैर भी निकाली जाती है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। धर्म ग्रंथों में भी इस पर्व से जुड़ी कईं खास बातें बताई गई हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

30 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 March 2024)
30 मार्च 2024, दिन शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। रंगपंचमी का पर्व मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में ही मुख्य रूप से मनाया जाता है। शनिवार को अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्धि, व्यातीपात और सर्वार्थसिद्धि नाम का 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:27 से 10:59 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में, सूर्य, राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

30 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- अनुराधा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:24 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 30 11:19 PM
चन्द्रास्त - Mar 31 10:01 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 11:01 AM – 12:43 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:47 AM – 05:35 AM

30 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:02 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:24 AM – 7:56 AM
दुर्मुहूर्त - 08:02 AM – 08:51 AM
वर्ज्यम् - 03:51 AM – 05:31 AM


ये भी पढ़ें-

Sheetala Puja 2024: कब हैं शीतला सप्तमी-अष्टमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा


April 2024 Festival List: अप्रैल में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081, नोट करें गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी की डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज