
नवग्रहों में चंद्रमा का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में इसे मन का कारक कहा गया है। मान्यता है कि हमारे मन में जो भी अच्छे-बुरे विचार आते हैं, उसका कारण चंद्रमा होता है। चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह है। 29 मार्च, शुक्रवार को ये ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
29 मार्च 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 March 2024)
29 मार्च 2024, दिन शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 8.21 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को विशाखा नक्षत्र रात 08.36 तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले विशाख नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और इसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सिद्धि, वज्र सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:00 से दोपहर 12:31 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन केतु कन्या राशि में, सूर्य, राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में, शुक्र, शनि और मंगल कुंभ राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
29 मार्च 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 29 10:20 PM
चन्द्रास्त - Mar 30 9:13 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 11:04 AM – 12:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:48 AM – 05:36 AM
29 मार्च 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:05 PM
कुलिक - 7:57 AM – 9:28 AM
दुर्मुहूर्त - 08:51 AM – 09:40 AM और 12:55 PM – 01:44 PM
वर्ज्यम् - 12:51 AM – 02:33 AM
ये भी पढ़ें-
कौन-से 5 काम खड़े होकर नहीं बैठकर ही करना चाहिए?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।