29 March 2024 आज का राशिफल: वृषभ-मिथुन राशि वालों का हो सकता है विवाद-किसकी जेब में आएगा पैसा? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 29 March 2024: 29 मार्च, शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। शुक्रवार को मातंग, राक्षस, सिद्धि, वज्र सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Mar 28, 2024 6:11 AM IST / Updated: Mar 29 2024, 07:50 AM IST

Aaj Ka Rashifal 29 March 2024: 29 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले क्रोध न करें, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है, लव लाइफ ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले का पैसा अधिक खर्च हो सकता है, इनका किसी से विवाद भी संभव है। मिथुन राशि वालों को अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा, ये परिवार से अधिक उम्मीद न रखें। कर्क राशि वाले दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है। कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

29 मार्च 2024 मेष राशिफल (29 March 2024 Mesh Rashifal)
आज गलत यात्राओं में आपका समय बर्बाद हो सकता है। बिजनेस में हर छोटी-छोटी बात को गंभीरता से लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। एलर्जी से खांसी, बुखार या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। क्रोध से स्थिति बिगड़ सकती है।

29 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (29 March 2024 Vrishbha Rashifal)
अनावश्यक कामों में पैसा अधिक खर्च हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद संभव है, इसिलए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनरशिप के बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज अचानक अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा।

29 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (29 March 2024 Mithun Rashifal)
अनुभवी लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। परिवार में किसी से ज्यादा उम्मीद न रखें, भावुक होना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। गलत गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचें। कार्यक्षेत्र में थोड़ी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद होने की संभावना है।

29 मार्च 2024 कर्क राशिफल (29 March 2024 Kark Rashifal)
पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप मामला बिगाड़ सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। घर के बुजुर्गों की सलाह से आपकी कई समस्याएं हल हो सकती हैं। किसी रिश्तेदार से जुड़ी गुड न्यूज आपको खुश कर सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने से आपको खुशी मिलेगी।

29 मार्च 2024 सिंह राशिफल (29 March 2024 Singh Rashifal)
घर, गाड़ी आदि खरीदने के योग आज बन रहे हैं। संतान की किसी समस्या को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ी डील आज हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानी दूर होने से राहत मिलेगी। परिवार से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं।

29 मार्च 2024 कन्या राशिफल (29 March 2024 Kanya Rashifal)
घर में मेहमानों की आवाजाही से आपको परेशानी होगी। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें नहीं तो मान हानि हो सकती है। लव लाइफ की स्थिति ठीक नहीं होने से मानसिक तनाव बना रहेगा। सेहत के लिए समय ठीक नहीं है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे, आपकी मेहनत सफल रहेगी।

29 मार्च 2024 तुला राशिफल (29 March 2024 Tula Rashifal)
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। नौकरी में थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। दूसरे लोगों के मामलों में हस्तक्षेप विवाद का कारण हो सकता है। नौकरी में आपको अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आज आपका थोड़ा समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। संतान से सुख मिलेगा।

29 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (29 March 2024 Vrischik Rashifal)
आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन के लिए समय ठीक नहीं है। किसी बड़े राजनेता या अधिकारी से मुलाकात लाभदायक होगी। लंबे समय से अटका कोई काम आज पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

29 मार्च 2024 धनु राशिफल (29 March 2024 Dhanu Rashifal)
काम पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता चुन सकते हैं, जिसके कारण बाद में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जमीन या वाहन खरीदने की योजना आज बन सकती है। प्रोफेशनल पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराना मतभेद दूर हो सकते हैं।

29 मार्च 2024 मकर राशिफल (29 March 2024 Makar Rashifal)
कोर्ट-कचहरी का कोई विवादित मामला आज सुलझ सकता है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। भूमि या वाहन संबंधी ऋण लेने से पहले सलाह कर लें। बिजनेस में किसी नई योजना के बारे में सोचें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में आज काफी सुधार देखने को मिलेगा।

29 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (29 March 2024 Kumbh Rashifal)
आज आय के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। अधिक परिश्रम के कारण थकान और कमजोरी का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। व्यर्थ के कामों में समय बिताने से आपका नुकसान ही होगा।

29 मार्च 2024 मीन राशिफल (29 March 2024 Meen Rashifal)
कई बार ज्यादा विचार करने से लाभ के मौके हाथ से निकल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार आएगा। समझदारी से लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज मिलेगी साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।


ये भी पढ़ें-
 

कौन-से 5 काम खड़े होकर नहीं बैठकर ही करना चाहिए?


April 2024 Festival List: अप्रैल में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081, नोट करें गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी की डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!