30 March 2024 Aaj Ka Rashifal: सिंह-कुंभ राशि वालों की जेब में आएगा पैसा-नौकरी में किसे मिलेगा प्रमोशन? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 30 March 2024: 30 मार्च, शनिवार को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन अमृत, सिद्धि, व्यातीपात और सर्वार्थसिद्धि नाम के 4 योग भी रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Mar 29, 2024 6:30 AM IST

Aaj Ka Rashifal 30 March 2024: 30 मार्च 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों का खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ सकता है, परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। वृष राशि वालों को पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी, साथ ही मानसिक शांति का अनुभव भी होगा। मिथुन राशि वालों का आलस्य के कारण काम बिगड़ सकता है, निवेश के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, ये व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

30 मार्च 2024 मेष राशिफल (30 March 2024 Mesh Rashifal)
खर्च अधिक होने से तनाव बढ़ सकता है। करियर में सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। परिवार के साथ बिताने से खुशी मिलेगी। बड़ों के अनुभवों और सलाह पर ध्यान दें।

30 मार्च 2024 वृषभ राशिफल (30 March 2024 Vrishbha Rashifal)
किसी पुराने मित्र के मिलकर खुशी होगी। आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपनी कार्यकुशलता और आत्मबल पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिलने से रात मिलेगी। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

30 मार्च 2024 मिथुन राशिफल (30 March 2024 Mithun Rashifal)
आलस्य के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम अब गति पकड़ेंगे। निवेश के लिए समय बहुत अनुकूल है। किसी के मार्गदर्शन से बच्चों को कोई विशेष सफलता मिल सकती है।

30 मार्च 2024 कर्क राशिफल (30 March 2024 Kark Rashifal)
दूसरों के अत्यधिक हस्तक्षेप के कारण घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं।

30 मार्च 2024 सिंह राशिफल (30 March 2024 Singh Rashifal)
आज आप अनावश्यक यात्रा करने से बचें। बिजनेस में मंदी की स्थिति बन सकती है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने से फायदा होगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ रहेगा।

30 मार्च 2024 कन्या राशिफल (30 March 2024 Kanya Rashifal)
आय के नए स्रोत आज मिल सकते हैं। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय शांति से घर पर ही सुलझाएं। बिजनेस में चल रही कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। दांपत्य जीवन और प्रेम दोनों सुखमय रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। युवा वर्ग भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।

30 मार्च 2024 तुला राशिफल (30 March 2024 Tula Rashifal)
आज ससुराल पक्ष से किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुछ निजी कारणों से आप बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दिन की शुरूआत शुभ रहेगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।

30 मार्च 2024 वृश्चिक राशिफल (30 March 2024 Vrischik Rashifal)
शादी-समारोह में शामिल हो सकते हैं। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रह सकता है। अधिक काम के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। मकान या वाहन आदि की खरीदी कर सकते हैं।

30 मार्च 2024 धनु राशिफल (30 March 2024 Dhanu Rashifal)
अगर आप कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं, कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। इस समय मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है। बिजनेस में फायदे के लिए आप कोई गलत कदम उठा सकते हैं। नजदीकी लोगों से सुकून भरी मुलाकात होगी। सेहत में लापरवाही न बरतें।

30 मार्च 2024 मकर राशिफल (30 March 2024 Makar Rashifal)
घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन आपके काम आएगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के लोग बिल्कुल भी लापरवाही न करें। बिजनेस में निश्चित तौर पर आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अति आत्मविश्वास आपको भटका सकता है।

30 मार्च 2024 कुंभ राशिफल (30 March 2024 Kumbh Rashifal)
सामाजिक गतिविधियों में योगदान रहेगा। वर्क प्लेस पर मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। घर और बिजनेस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर के बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल्के में न लें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

30 मार्च 2024 मीन राशिफल (30 March 2024 Meen Rashifal)
विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है। सर्वाइकल और मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के निजी जीवन में कुछ परेशानियां आने से चिंता रहेगी। संतान से जुड़ी कोई बात आपको राहत पहुंचा सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


ये भी पढ़ें-

Sheetala Puja 2024: कब हैं शीतला सप्तमी-अष्टमी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा


April 2024 Festival List: अप्रैल में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081, नोट करें गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी की डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!