
Daily Panchang: अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी कहते हैं। इस बार ये एकादशी 22 दिसंबर, शुक्रवार को है। द्वापर युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इस दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है। गीता मोक्ष प्रदान करती है, इसलिए इस एकादशी का नाम मोक्षदा एकादशी रखा गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
22 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 December 2023)
22 दिसंबर 2023, दिन शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 08.16 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा और गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। शुक्रवार को अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:05 से दोपहर 12:25 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा और गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
22 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- अश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Dec 22 2:03 PM
चन्द्रास्त - Dec 23 3:22 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:46 PM
अमृत काल - 02:34 PM – 04:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:32 AM – 06:20 AM
22 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:03 PM – 4:23 PM
कुलिक - 8:27 AM – 9:46 AM
दुर्मुहूर्त - 09:15 AM – 09:57 AM और 12:46 PM – 01:28 PM
वर्ज्यम् - 07:05 AM – 08:40 AM
ये भी पढ़ें-
Love Horoscope 2024: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा साल 2024?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।