22 December 2023 Aaj Ka Rashifal: आज मेष राशि वाले न करें इन्वेस्टमेंट, दैनिक राशिफल से जानें अन्य राशि वालों का हाल

Daily Rashifal 22 December 2023: 22 दिसंबर, शुक्रवार को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन वज्र, सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 4 योग रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Dec 21, 2023 8:59 AM IST

Aaj Ka Rashifal 22 December 2023: 22 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को लाइफ पार्टनर से विवाद संभव है, ये इन्वेस्टमेंट करने से बचें। वृष राशि वाले सोच-समझकर पैसा खर्च करें, यात्रा पर जाना पड़ेगा। मिथुन राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आर्थिक फायदा भी होगा। कर्क राशि वालों के बिजनेस के काम अटक सकते हैं, पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

दैनिक मेष राशिफल (Daily Mesh Rashifal)
मेष राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज इस राशि के लोग दूसरों के विवादों से दूर रहें। बच्चों से जुड़े मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें। आज बिजनेस या अन्य क्षेत्रों में निवेश करने से बचें। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।

दैनिक वृषभ राशिफल (Daily Vrishbha Rashifal)
आज 22 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, वृषभ राशि वाले आज पैसा खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन अच्छा है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। जरूरी काम के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

दैनिक मिथुन राशिफल (Daily Mithun Rashifal)
दैनिक राशिफल 22 दिसंबर 2023, के अनुसार, आज मिथुन राशि वालों को घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान देंगे। बिजनेस की स्थिति सुस्त रहेगी। थोड़ा समय क्रिएटिव कामों में बीतेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा।

दैनिक कर्क राशिफल (Daily Kark Rashifal)
कर्क राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, बिजनेस के कामों में बाधाएं आ सकती हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी परेशानियां किसी की मदद से दूर होंगी। पैसों के मामले में सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। महत्वपूर्ण कामों में आज सफलता मिल सकती है।

दैनिक सिंह राशिफल (Daily Singh Rashifal)
सिंह राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आ सकता है। बच्चे किसी बात पर जिद कर सकते हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। आज माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। आप अपनी कुशलता और बुद्धिमता से बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।

दैनिक कन्या राशिफल (Daily Kanya Rashifal)
22 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, कन्या राशि वाले आज इन्वेस्टमेंट के मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में कुछ रूकावटें आ सकती हैं। परिवार के लोग मिलकर खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। टारगेट पूरा करने के लिए कोई शार्ट कट अपना सकते हैं। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

दैनिक तुला राशिफल (Daily Tula Rashifal)
तुला राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, इस राशि के लोगों के पुराने विवाद आज खत्म हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। बिजनेस की स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। बाहरी गतिविधियों में ज़्यादा समय बर्बाद न करें।

दैनिक वृश्चिक राशिफल (Daily Vrischik Rashifal)
दैनिक राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुासर, वृश्चिक राशि वाले लापरवाही और जल्दबाजी के कारण जरूरी काम में उलझ सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर योजनाएं बनाएंगे। घर के रख-रखाव में समय बीतेगा। जरूरी काम स्वयं करें, दूसरों से न करवाएं। अपनी मेहनत और कार्य क्षमता पर भरोसा रखें।

दैनिक धनु राशिफल (Daily Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज आपको बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। भावनाओं को आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक योजनाएं पूरी करने के लिए समय उपयुक्त है। यदि किसी रिश्तेदार से कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का समय अनुकूल है।

दैनिक मकर राशिफल (Daily Makar Rashifal)
मकर राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज किसी बात पर भाई-बहनों के बीच मतभेद हो सकता है। बेकार के कामों में समय बर्बाद न करें। नौकरीपेशा का ध्यान टारगेट पूरा करने पर रहेगा। बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले आज न लें। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में उचित सफलता मिल सकती है।

दैनिक कुंभ राशिफल (Daily Kumbh Rashifal)
22 दिसंबर 2023 कुंभ राशि का राशिफल दिखा रहा है, आज अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ समय बीतेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा।

दैनिक मीन राशिफल (Daily Meen Rashifal)
मीन राशिफल 22 दिसंबर 2023 के अनुसार, युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। ऑफिस या बिजनेस में सहयोगियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। लंबे समय बाद किसी प्रिय मित्र से मिलकर खुशी होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा।


ये भी पढ़ें-

Love Horoscope 2024: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों की लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा साल 2024?


Love Horoscope 2024: कर्क, सिंह और कन्या में से किस राशि वालों को मिलेगा परफेक्ट लाइफ पार्टनर? जानें लव राशिफल 2024 से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!