Aaj Ka Panchang 22 अक्टूबर 2023: नवरात्रि के आठवें दिन करें देवी महागौरी की पूजा, कन्या पूजा के लिए भी शुभ है ये दिन

Published : Oct 22, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-22-Oct-2023

सार

Aaj ka Panchang 22 october 2023: 22 अक्टूबर, रविवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, धृति, शूल नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी की पूजा का विधान है। इस बार ये तिथि 22 अक्टूबर, रविवार को है। इस दिन कंजक पूजा यानी कन्या पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये दिन और भी खास हो गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

22 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 October 2023)
22 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाएगी। रविवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शाम 06.44 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मूसल और इसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, धृति, शूल नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 04:26 से 05:52 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

22 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और श्रवण
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:30 AM
सूर्यास्त - 5:52 PM
चन्द्रोदय - Oct 22 1:29 PM
चन्द्रास्त - Oct 23 12:25 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 12:38 PM – 02:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 AM – 05:42 AM

22 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:11 PM – 1:36 PM
कुलिक - 3:01 PM – 4:26 PM
दुर्मुहूर्त - 04:21 PM – 05:06 PM
वर्ज्यम् - 10:29 PM – 11:59 PM


ये भी पढ़ें-

महिलाएं ये 3 चीजें भूलकर भी मायके से ससुराल न लेकर जाएं

आज भी जीवित हैं राक्षस ‘महिषासुर’ के वंशज, जानें कहां रहते हैं?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज