
उज्जैन. शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इस बार ये तिथि 23 अक्टूबर, सोमवार को है। ये नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस दिन कुलदेवी और कन्या पूजा की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये दिन और भी खास हो गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
23 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 October 2023)
23 अक्टूबर 2023, दिन सोमवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 05.45 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन देवी सिद्धादात्री की पूजा की जाएगी। सोमवार को श्रवण नक्षत्र शाम 05.14 तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शूल और गण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 07:55 से 09:21 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की रात चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
23 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:51 PM
चन्द्रोदय - Oct 23 2:18 PM
चन्द्रास्त - Oct 24 1:31 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 07:29 AM – 08:59 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 AM – 05:42 AM
23 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:46 AM – 12:11 PM
कुलिक - 1:36 PM – 3:01 PM
दुर्मुहूर्त - 12:33 PM – 01:19 PM और 02:49 PM – 03:35 PM
वर्ज्यम् - 08:56 PM – 10:25 PM
ये भी पढ़ें-
कौन थे रावण के ‘दादा’ और ‘नाना’? जानें फैमिली हिस्ट्री
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।