Aaj Ka Panchang 24 फरवरी 2024: माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती आज, जानें दिन भर शुभ-अशुभ योग

Published : Feb 24, 2024, 08:04 AM IST
Panchang-24-Feb-2024

सार

Aaj Ka Panchang: 24 फरवरी, शनिवार को माघी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रविदास जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। शनिवार को मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। राहुकाल सुबह 09:48 से 11:14 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने से शुभ फल मिलते हैं। आज 24 फरवरी को माघ मास की पूर्णिमा है, ये इस महीना का अंतिम दिन भी है। इस तिथि का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में मिलता है। माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान जरूर करना चाहिए। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 February 2024)
24 फरवरी 2024, दिन शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा तिथि शाम 06.00 बजे तक रहेगी। इस दिन माघी पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। माघ मास की पूर्णिमा से जुड़े सभी व्रत-त्योहार इसी दिन किए जाएंगे। इस दिन रविदास जयंती का पर्व भी मनाया जाएगा। शनिवार को मघा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:48 से 11:14 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

24 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Feb 24 6:24 PM
चन्द्रास्त - Feb 25 7:23 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 07:38 PM – 09:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:20 AM – 06:08 AM

24 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:31 PM
कुलिक - 6:57 AM – 8:22 AM
दुर्मुहूर्त - 08:28 AM – 09:14 AM
वर्ज्यम् - 08:53 AM – 10:41 AM

 

ये भी पढ़ें-

March 2024 Festival List: मार्च में किस त्योहार पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-पर्वों की पूरी डिटेल


जब कोई व्यक्ति सोया या लेटा हो तो उसे लांघते क्यों नहीं हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज