Aaj Ka Panchang 24 नवंबर 2023: आज करें शुक्र प्रदोष व्रत, चंद्रमा करेगा मीन राशि में प्रवेश

Published : Nov 24, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-24-Nov-2023

सार

Panchang 24 november 2023: 24 नवंबर, शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और व्यातीपात नाम का शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 24 नवंबर शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 November 2023)
24 नवंबर 2023, दिन शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 7 बजे रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को रेवती नक्षत्र शाम 04.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और इसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और व्यातीपात नाम का शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:52 से दोपहर 12:13 तक तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा। इस दिन राहु मीन राशि में, सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में और गुरु मेष राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

24 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 24 3:27 PM
चन्द्रास्त - Nov 25 4:30 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM – 12:34 PM
अमृत काल - 01:44 PM – 03:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:14 AM – 06:02 AM

24 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:54 PM – 4:15 PM
कुलिक - 8:10 AM – 9:31 AM
दुर्मुहूर्त - 08:59 AM – 09:42 AM और 12:34 PM – 01:17 PM
वर्ज्यम् - 11:06 AM – 12:38 PM


ये भी पढ़ें-

पिता की मृत्यु के बाद पुत्र को ‘पगड़ी’ क्यों बांधी जाती है?


Vivah Muhurat 2024: नोट करें साल 2024 के विवाह के सभी शुभ मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज