Aaj Ka Panchang 26 अक्टूबर 2023: गुरु प्रदोष व्रत आज, जानें किस नक्षत्र के संयोग से कौन-सा योग बनेगा?

Published : Oct 26, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-26-Oct-2023

सार

26 अक्टूबर, गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुद्गर और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है, इसे प्रदोष व्रत कहते हैं। इस बार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 अक्टूबर, गुरुवार को है। गुरुवार को प्रदोष व्रत होने से ये गुरु प्रदोष कहलाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

26 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 October 2023)
26 अक्टूबर 2023, दिन गुरुवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 09.44 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11.27 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुद्गर और इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 01:35 से 02:59 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।

26 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा भाद्रपद
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Oct 26 4:17 PM
चन्द्रास्त - Oct 27 4:40 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 05:01 AM – 06:29 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:56 AM – 05:44 AM

26 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:32 AM – 7:56 AM
कुलिक - 9:21 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:18 AM – 11:03 AM और 02:48 PM – 03:33 PM
वर्ज्यम् - 08:14 PM – 09:42 PM


ये भी पढ़ें-

चंद्र ग्रहण 2023 से कौन रहे सावधान-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से


November 2023 Festival List: 5 नहीं 6 दिन का रहेगा दीपावली उत्सव, देखें नवंबर का फेस्टिवल कैलेंडर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज