
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नदी या तालाब में दीपदान करने का विधान है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 27 नवंबर, सोमवार को है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
27 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 November 2023)
27 नवंबर 2023, दिन सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि दोपहर 02.46 तक रहेगी, इसके बाद अगहन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 01.35 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सुस्थिर और रोहिणी नक्षत्र होने से वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सुस्थिर, वर्धमान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:12 से 09:33 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार की सुबह बुध ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य, मंगल और बुध वृश्चिक राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
27 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:52 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 27 5:32 PM
चन्द्रास्त - Nov 28 7:38 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM – 12:35 PM
अमृत काल - 11:14 AM – 12:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:16 AM – 06:04 AM
27 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:53 AM – 12:14 PM
कुलिक - 1:34 PM – 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:35 PM – 01:18 PM और 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 05:33 AM – 07:08 AM
ये भी पढ़ें-
Kartik Purnima 2023 के ये 5 उपाय दिला सकते हैं बड़ा फायदा
किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।