
पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। ग्रह- नक्षत्रों से संबंधित पूरी जानकारी भी पंचांग से पता की जा सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
27 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 October 2023)
27 अक्टूबर 2023, दिन शुक्रवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 09.24 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि, हर्षण और वज्र नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।
27 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 27 4:54 PM
चन्द्रास्त - Oct 28 5:43 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:57 AM – 05:45 AM
27 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:59 PM – 4:24 PM
कुलिक - 7:57 AM – 9:21 AM
दुर्मुहूर्त - 08:48 AM – 09:33 AM और 12:33 PM – 01:18 PM
वर्ज्यम् - 08:28 PM – 09:56 PM
ये भी पढ़ें-
चंद्र ग्रहण 2023 से कौन रहे सावधान-किसे होगा धन लाभ? जानें राशिफल से
November 2023 Festival List: 5 नहीं 6 दिन का रहेगा दीपावली उत्सव, देखें नवंबर का फेस्टिवल कैलेंडर
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।