Aaj Ka Panchang 3 फरवरी 2024: आज रात चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन, जानें कौन-कौन से योग बनेंगे इस दिन?

Published : Feb 03, 2024, 05:00 AM IST
3 febuary 2024 panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 3 फरवरी, शनिवार को माघ कृष्ण अष्टमी-नवमी तिथि का योग रहेगा। विशाखा नक्षत्र होने से शुभ, गण्ड और वृद्धि नाम के 3 योग इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:55 से 11:18 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों के बारे में बताया गया। ये सभी सूर्य के चक्कर लगाते हैं और समय-समय पर राशि भी बदलते हैं। एक मात्र चंद्रमा ही पृथ्वी के चक्कर लगाता है। ये ग्रह सबसे तेज गति से चलता है और मात्र ढाई दिन में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी कर लेता है। 3 फरवरी को चंद्रमा तुला से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 February 2024)
3 फरवरी 2024, दिन शनिवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 05.21 तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। शनिवार को विशाखा नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:55 से 11:18 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, शुक्र और मंगल धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

3 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- विशाखा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:10 AM
सूर्यास्त - 6:11 PM
चन्द्रोदय - Feb 03 12:41 AM
चन्द्रास्त - Feb 04 12:37 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 10:01 PM – 11:42 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:33 AM – 06:21 AM

3 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:03 PM – 3:25 PM
कुलिक - 7:10 AM – 8:32 AM
दुर्मुहूर्त - 08:38 AM – 09:22 AM
वर्ज्यम् - 11:52 AM – 01:34 PM


ये भी पढ़ें-

Valentine's Day 2024 पर पार्टनर को भूलकर भी न दें ये 5 गिफ्ट


Shattila Ekadashi 2024: कब करें षटतिला एकादशी व्रत, 5 या 6 फरवरी को? जानें सही डेट, पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज